facebookmetapixel
Advertisement
निजी इंफ्रा निवेश की वापसी को संस्थागत रूप से तैयार हो भारतमार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर संस्थानों के नियमों पर भी हो संसदीय निगरानीPF खाताधारकों के लिए चेतावनी! 5 साल से पहले पैसा निकाला तो हो सकता है नुकसानJio IPO के बाद क्या? AI पर Ambani का नया दांव, Airtel के लिए नई चुनौती!उज्जैन भूमि खरीद विवाद: मोहन यादव पर जमीन खरीद को लेकर कांग्रेस का हमला, BJP ने आरोपों को बताया झूठानोएल टाटा छोड़ेंगे ट्रेंट के चेयरमैन का पद, बोले- ‘यह मेरी आखिरी AGM’MFs से एक साल में जुड़े 3.94 करोड़ निवेशक; FY26 में फोलियो बढ़कर 27.39 करोड़; इक्विटी स्कीमें बनीं पहली पसंदअदाणी पावर अगले 5 साल में ₹2 लाख करोड़ से अधिक निवेश करेगी, 45 गीगावॉट कैपेसिटी का टारगेटसोना-चांदी में बड़ी गिरावट के संकेत, निवेश का सही मौका है या अभी करें इंतजार?अब हर महीने आएगा सर्विस सेक्टर का रिपोर्ट कार्ड, 14 जुलाई को जारी होगा पहला ISP

उप्र: औद्योगिक कॉरिडोर की पहल

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 5:01 AM IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्वी कॉरिडोर (ईसी) के अलावा अन्य औद्योगिक कॉरिडोर के विकास की संभावना तलाशने का भी फैसला किया है।


पूर्वी कॉरिडोर का विकास डेडिकेटेड फ्राइट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (डीएफसीसीआई) द्वारा किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास आयुक्त (आईडीसी) वी के शर्मा ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘औद्योगिक कॉरिडोर के  सही दिशा में विकास के लिए डीएफसीसीआई द्वारा सुझाए गए सुझावों पर हम लोग विचार करेंगे।’

डीएफसीसीआई ने पूर्वी और पश्चिमी कॉरिडोर के विकास के लिए करीब 37,000 करोड़ रुपये का लागत प्रस्तावित किया है। कंपनी इसकी फंडिंग जापान और विश्व बैंक से करेगी।

लखनऊ में हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डीएफसीसीआई के प्रबंध निदेशक वी के कौल ने आर्थिक विकास में तेजी लाने और निजी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार को पूर्वी कॉरिडोर के साथ अन्य औद्योगिक कॉरिडोर के विकास संभावनाओं को तलाशने का सुझाव दिया है।

लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन (एलएमए) के वार्षिक सम्मेलन 2008 को संबोधित करते हुए कौल ने कहा, ‘नैनो परियोजना का गुजरात जाने के पीछे एकमात्र कारण जमीन की उपलब्धता ही नहीं है बल्कि प्रस्तावित पश्चिमी कॉरिडोर भी है जोकि आने वाले समय में टाटा को निर्यात में मदद पहुंचाएगी।’

उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्वी कॉरिडोर को फीड करने और दो लॉजिस्टिक केंद्रों के विकास करने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फिलहाल दो स्थानों का चुनाव भी किया है।

यह उम्मीद जताई जा रही है कि सूबे में कॉरिडोर के विकास पर करीब 15,000 करोड़ रुपये निवेश किए जाएंगे। कौल ने बताया, ‘कॉरिडोर का काम इसी साल से शुरू कर दिया जाएगा।’

Advertisement
First Published - November 24, 2008 | 9:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement