facebookmetapixel
Advertisement
‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तार

IND vs BAN 2nd Test: भारत ने डब्ल्यूटीसी टेबल में दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की

Advertisement
Last Updated- December 25, 2022 | 2:25 PM IST
ind vs ban
PTI

भारत ने रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला में 2-0 से क्लीन स्वीप करके आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक टेबल में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

इस जीत से भारत ने लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को भी मजबूत कर दिया है। भारत ने 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रेयस अय्यर (46 गेंदो पर नाबाद 29) और रविचंद्रन अश्विन (66 गेंदों पर नाबाद 42) के बीच आठवें विकेट के लिए 71 रन की अटूट साझेदारी की मदद से दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन लंच से पहले तीन विकेट से जीत दर्ज करके दो मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया।

इससे भारत को डब्ल्यूटीसी टेबल में 58.92 प्रतिशत अंकों के साथ अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिली। अब उसे अगले साल फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है जो कि डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी।

भारत को अगर लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनानी है तो उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। ऑस्ट्रेलिया पहली बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में अभी सबसे आगे है। पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम के कुल 76.92 प्रतिशत अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया को अभी दक्षिण अफ्रीका से दो टेस्ट मैच खेलने हैं।

उसने ब्रिसबेन में पहला टेस्ट मैच दो दिन के अंदर जीता था। भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चार मैच ऑस्ट्रेलिया की वर्तमान चक्र में अंतिम श्रृंखला होगी। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के ऑस्ट्रेलिया के हाथों पहले टेस्ट में हार के कारण दूसरा स्थान हासिल किया था। डीन एल्गर की अगुवाई वाली टीम के पास हालांकि वर्तमान श्रृंखला में वापसी करके फिर से दूसरा स्थान हासिल करने का मौका रहेगा।

दक्षिण अफ्रीका को इसके बाद फरवरी-मार्च में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की घरेलू श्रृंखला खेलनी है।

Advertisement
First Published - December 25, 2022 | 2:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement