facebookmetapixel
Advertisement
न्यू लेबर कोड से बदलेगा सैलरी का गणित? अप्रेजल में पैकेज तो बढ़ेगा, पर हाथ में आने वाला पैसा घटेगा!अमेरिका-ईरान डील से भारत को मिलेगा बड़ा फायदा? गोल्डमैन सैक्स ने बढ़ाया GDP ग्रोथ का अनुमानआइसलैंड में गूंजी भारतीय आमों की मिठास, निर्यात की संभावना तलाशने में जुटी सरकारExplainer: नौकरी और फ्रीलांसिंग दोनों से हुई कमाई? नोटिस से बचने के लिए समझ लें टैक्स के नियमअब बच्चों से सीख रहे हैं माता-पिता! UPI से निवेश तक Gen Z संभाल रही है परिवार की फाइनेंस क्लासOPS पर सरकार का बड़ा फैसला! 2004 के बाद नौकरी वालों को भी मिलेगी पुरानी पेंशन? जानिए पूरा मामलाअयोध्या राम मंदिर दान विवाद: चंपत राय व अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तारSEBI ने नहीं मानी अनिल अंबानी की बात, ₹6,526 करोड़ के मामले में सेटलमेंट की अर्जी खारिजबारिश ने दिया धोखा तो महंगी हो जाएंगी दाल, सब्जियां और तेल! जानिए कितना बढ़ सकता है असरChatGPT बनाने वाली OpenAI का IPO टला! अब 2027 तक करना पड़ सकता है इंतजार, जानिए क्यों बदला प्लान

शिमला में आइस स्केटिंग शुरू

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 4:03 PM IST

शिमला में आइस स्केटिंग शुरू
PTI / शिमला  December 14, 2022

14 दिसंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का प्रमुख शीतकालीन आकर्षण ‘आइस स्केटिंग’ यहां लक्कड़ बाजार के पास स्थित एशिया के सबसे बड़े प्राकृतिक ‘रिंक’ (बर्फ से बनी सतह) में बुधवार से शुरू हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इसकी शुरुआत के साथ ही बर्फ की पतली चादर वाली सतह पर फिसलने के रोमांच का आनंद लेने के लिए सुबह ही लोग जुट गए।

पहले सत्र के दौरान रिंक में 16 बच्चे उतरे। इनमें शामिल पांचवीं कक्षा के छात्र आयान (9) ने कहा, ‘‘स्केटिंग करके मुझे खुशी मिलती है और मैं इसका आनंद ले रहा हूं।’’

पिछले 16 साल से स्केटिंग कर रहीं 21 वर्षीय जोआंट टुटुंग ने कहा, ‘‘मैं बेसब्री से आइस स्केटिंग शुरू होने का इंतजार कर रही थी और मैंने पहले सत्र का लुत्फ उठाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सुबह जल्दी उठना एक कठिन काम है लेकिन जब स्केटिंग की बात आती है तो हम समय से पहले ही पहुंच जाते हैं।’’

सर्दियों के दौरान साफ आसमान और न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहना बर्फ जमने के लिए सबसे अनुकूल होता है।

‘शिमला आइस स्केटिंग क्लब’ के आयोजन सचिव पंकज प्रभाकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि कल (मंगलवार) सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था और आज आधिकारिक तौर पर आइस स्केटिंग शुरू हो गई है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल सत्र 16 दिसंबर को शुरू हुआ था और कुल 52 सत्र आयोजित हुए थे। प्रभाकर ने कहा, ‘‘इस साल हम सत्र जल्दी शुरू होने की उम्मीद कर रहे थे, क्योंकि चार दिसंबर से तापमान अनुकूल था।’’

भाषा

शफीक संतोष

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 10:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement