facebookmetapixel
Advertisement
DLF vs Godrej Properties vs Lotus Developers: किस रियल्टी शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?एक में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, दूसरे में करीब 59% अपसाइड: Marico और Emami में कौन आगे?Market Outlook: RBI ने दी राहत, लेकिन एक्सपर्ट्स का अलर्ट! West Asia में तनाव बढ़ा तो शेयर बाजार पर पड़ सकता है बड़ा असर4 साल की सुस्ती के बाद क्या लौटेगी QSR कंपनियों की चमक? ब्रोकरेज ने दिए 47% तक अपसाइड के टारगेटRBI MPC Meet: ब्याज दर 5.25% पर बरकरार, लेकिन RBI ने ट्रंप के टैरिफ और तेल की कीमतों पर जताई बड़ी चिंताRBI MPC August 2026: रीपो रेट स्थिर, लेकिन क्या आगे ब्याज दरों में कटौती की बन सकती है गुंजाइश? जानें क्या हैं RBI के संकेतRBI MPC 2026: RBI ने रीपो रेट क्यों नहीं बदली? फैसले के पीछे की 5 बड़ी वजहेंRBI MPC 2026: ब्याज दर स्थिर, लेकिन क्या सिस्टम में बढ़ेगी नकदी? RBI गवर्नर ने क्या कहाRBI MPC Meeting Highlights: गवर्नर संजय मल्होत्रा के 10 बड़े ऐलानRBI MPC 2026: महंगाई का अनुमान घटाया, ग्रोथ बढ़ाई… जानिए CPI और GDP पर गवर्नर ने क्या कहा

हुगली नदी परियोजना की शुरुआत अब चुनाव बाद

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:26 AM IST

पश्चिम बंगाल सरकार राज्य में हुगली नदी पर बनने वाली दो परियोजनाओं का काम अब लोकसभा चुनाव के बाद शुरू करने की योजना बना रही है।
राज्य के वाणिज्य एवं उद्योग सचिव सव्यसाची सेन ने बताया कि राज्य सरकार के पास हुगली नदी पर दो परियोजनाओं के निर्माण का प्रस्ताव है पर इस पर काम चुनाव के बाद ही शुरू किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इन दो परियोजनाओं पर काम इस साल के अंत तक ही शुरू हो पाने की उम्मीद है।
राज्य सरकार दो बंदरगाह तैयार करने की योजना बना रही है जिसमें एक कोलकाता से 55 किलोमीटर की दूरी पर कुलपी में एक कंटेनर टर्मिनल है और दूसरा हुगली नदी पर गहरे जल में एक बंदरगाह है। सेन ने बताया कि इस मसले पर राज्य के मुख्य सचिव के साथ बैठक की जा चुकी है और चुनाव खत्म होते ही इन परियोजनाओं पर काम शुरू किया जा सकेगा।
पानी के  अंदर बनाया जाने वाला बंदरगाह 21 मीटर गहरा होगा और हल्दिया के पास नयाचार द्वीप में राज्य के पेट्रोकेमिकल हब परियोजना के लिये खाली जहाजों को रखने में सक्षम होगा। इस बंदरगाह को तैयार करने में 5 से 6 साल का समय लगेगा और इस पर करीब 10,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

Advertisement
First Published - April 14, 2009 | 5:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement