facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में रत्न एवं आभूषण पार्क

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:49 PM IST

छत्तीसगढ में रत्न एवं आभूषण पार्क को विकसित करने की महत्वाकांक्षी परियोजना को आखिरकार राज्य सरकार ने हरी झंडी दे दी है।


मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि रत्न एवं आभूषण पार्क के  स्थापना की आधारशीला नई राजधानी क्षेत्र में रखी जाएगी। इस पार्क को 28.32 हेक्टेर में बनाया जाएगा, जिसमें 170 करोड़ रुपये निवेश किया जाएगा।

डॉ. सिंह ने बताया, ‘सूरत, जयपुर और मुंबई की तरह ही रायपुर भी रत्न और आभूषण उद्योग के राष्ट्रीय मानचित्र में एक विशिष्ट पहचान के साथ उभरेगा।’ उन्होंने बताया कि इस पार्क में अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थानों के अलावा कटिंग, पॉलिशिंग और डिजाइनिंग इकाइयों की भी व्यवस्था की जाएगी।

हैदराबाद स्थित रैम्की इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (आरआईएल) इस पार्क को सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के आधार पर विकसित करेगी। यह कंपनी रैमकी समूह का ही एक शाखा है। पार्क को विकसित करने काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। डेवेलपर्स को यह परियोजना 90 सालों के लिए पट्टे पर दी जाएगी, जिसमें परियोजना का समापन समय भी शामिल है।

इस पार्क को सात सालों में विकसित कर लिया जाएगा। डेवेलपर्स इस पार्क की डिजाइन, वित्त, निर्माण, बाजार, परिचालन और देखरेख के लिए उत्तरदायी होंगे। सरकार यह उम्मीद कर रही है कि पार्क के बन जाने के बाद राज्य में विश्व स्तरीय हीरे, सोने आदि की खनन शुरू की जाएगी।

Advertisement
First Published - October 6, 2008 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement