facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष

मेघालय के चार विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 5:44 PM IST

मेघालय के चार विधायकों ने थामा भाजपा का दामन
PTI /  December 14, 2022

(इंट्रो में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर (भाषा) मेघालय में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और तृणमूल कांग्रेस के तीन विधायकों सहित कुल चार विधायकों ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की मौजूदगी में इन विधायकों ने यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

जिन चार विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, उनमें एनपीपी की फेरलिंक संगमा और बेनेडिक्ट मारक, तृणमूल कांग्रेस के एचएम शांगप्लीयांग और निर्दलीय सैम्युएल संगमा शामिल हैं।

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन पूर्वोत्तर के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मेघालय के चार मौजूदा विधायक एक साथ भाजपा में शामिल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी विधायक अनुभवी हैं और अपने-अपने क्षेत्रों में खासा प्रभाव रखते हैं।

इस अवसर पर उन्होंने विश्वास जताया कि इनके भाजपा में शामिल होने से मेघालय में पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी और अगले विधानसभा चुनाव में परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे।

भाषा ब्रजेन्द्र

ब्रजेन्द्र नरेश

नरेश सुभाष

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 12:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement