facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

भय के बीच हुई विदाई

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 5:45 AM IST

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के आखिरी दिन मुंबई हादसे का असर साफ दिखाई दिया।


एक ओर जहां दर्शकों की संख्या पिछले दिनों से कम रही, वहीं सुरक्षा व्यवस्था में काफी एहतियात बरती गई। भारतीय व्यापार संवर्द्धन संगठन (आईटीपीओ) के कार्यकारी निदेशक राजीव यादव ने  बताया, ‘इस बार 7,500 स्टॉल लगाए गए । मेले में 38 देशों के 450 स्टॉल लगाए गए । कई लोगों को स्टॉल भी नहीं मिल पाया। इस बार लगभग 1,000 नई कंपनियों ने भागीदारी की थीं। मेले में 1,000 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।’

महाराष्ट्र पैवेलियन के कारोबारी अनिल पारिख ने कहा कि इस हमले से मुंबई का कारोबार तो पूरी तरह से ठप हो ही गया। बाजार पर इसका असर एक सप्ताह तक तो जरूर रहेगा।

एक दूसरे कारोबारी सुरेश अगरकर ने कहा, ‘इस दुर्घटना के बाद जब मैंने सहयोगियों से मुंबई बात की, तो उन्होंने बताया कि कारोबार पूरी तरह से ठप हो गया है। हमलोग पूरी तरह से सहमे हुए हैं।’

कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार 30 फीसदी कम कारोबार हुआ। इस बार दर्शकों की संख्या में भी कमी आई है।

पिछले साल जहां 17 लाख लोग मेला देखने आए, वहीं इस बार 13 लाख लोग ही मेले में आए। विदेशी पैवेलियन श्रेणी में पाकिस्तान को स्वर्ण पदक मिला, जबकि राज्य पैवेलियन श्रेणी में गुजरात ने बाजी मारी।

Advertisement
First Published - November 27, 2008 | 9:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement