facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

पंचकूला में बनेगी डीएलएफ की अगली एकीकृत टाउनशिप

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 9:41 PM IST

नई दिल्ली स्थित डीएलएफ गु्रप आने वाले दिनों में चंडीगढ़ में अपनी उपस्थिति को और सशक्त करेगी।


कंपनी चंडीगढ़ के पंचकूला में अपनी गार्डन सिटी योजना के  साथ आने की योजना बना रही है। इस योजना के लिए कंपनी ने 200 एकड़ जमीन के अधिग्रहण का लक्ष्य साधा है। इसके लिए 34 एकड़ जमीन का अधिग्रहण भी कर लिया है। देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक डीएलएफ ने चंडीगढ़ में 240 करोड़ रुपये का निवेश करके 12.4 एकड़ जमीन में एक आईटी पार्क को निर्मित किया है।


वैसे तो डीएलएफ गार्डन योजना रिहायशी मकानों को बनाने के लिए है। इन मकानों में 2,3 और 4 बेडरुम हाल किचन (बीएचके)वाले अपार्टमेंट होंगे। 2 बीएचके वाले फ्लैट 1250 वर्गफीट, 3 बीएचके वाले फ्लैट  1550 से 2050 वर्गफीट में और 4 बीएचके वाले फ्लैट 2250 वर्गफीट से 2550 वर्गफीट के मध्य बनाए जायेंगे। डीएलएफ के अधिकारी ने इस बात की पुष्टी करते हुए बताया कि इस योजना के लिए पंचकूला में राष्ट्रीय राजमार्ग 22 के पास 34 एक ड़ जमीन का अधिग्रहण कर लिया है।


आने वाले कुछ दिनों के भीतर इस योजना पर काम भी शुरु हो जाएगा। कंपनी ने इस जमीन के लिए 1.14 करोड रुपये की रकम अदा की है। डीएलएफ के  अधिकारियों का कहना है कि कंपनी हरियाणा सरकार से लाइसेंस प्राप्त होने का इंतजार कर रही है। यह लाइसेंस इस महीने के अंत तक मिल जाएगा। इसके बाद कंपनी पंचकूला में टाउनशिप निर्माण के कार्य को शुरु कर देगी।


इस टाउनशिप में घरों के अलावा स्कूल व क्लब हाउस की भी व्यवस्था भी रहेगी। टाउनशिप में स्कूल की व्यवस्था के लिए डीएनएनफ ने विजय इंटरनेशनल स्कूल और इडोकॉम से साझेदारी भी की है। इसके अलावा इस टाउनशिप में अस्पताल भी होगा। यह अस्पताल फ ोर्टिस या वॉकहार्ट द्वारा स्थापित किया जाएगा।इस बीच आ रहीं खबरों के मुताबिक डीएलएफ मोहाली के करीब मुल्लानपुर में करीब 400 एकड़ जमीन हासिल करने की कोशिश कर रही है।


इस परियोजना के लिए करीब एक करोड़ रुपये का निवेश किए जाने का अनुमाना है।  एकीकृत टाउनशिप के अलावा डीएलएफ ने इस क्षेत्र में एक प्लॉट टाउनशिप का विकास करने की पेशकश भी की है। पंजाब में भी कंपनी ने लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में रिटेल परियोजनाओं के विकास में रुचि जाहिर की है।

Advertisement
First Published - April 15, 2008 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement