facebookmetapixel
Advertisement
‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ताजून में सुस्त IPO के बावजूद ऋण प्रतिभूतियों ने रचा इतिहास, जुटाई ₹3.15 लाख करोड़ की रिकॉर्ड रकम

देश का पहला मसाला पार्क छिंदवाड़ा में बनकर तैयार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:42 AM IST

देश का पहला मसाला पार्क अगले माह से मध्य प्रदेश के छिंदवाडा में शुरु हो जाएगा। इस पार्क में लहसुन के प्रसंस्करण, मिर्च के सत और आपूर्ति के अलावा सब्जियों में भाप के द्वारा जीवाणुनाशन भी किया जाएगा।


इस मसाला पार्क  के बोर्ड के एक अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि ‘लहसुन प्रसंस्करण के लिए आवश्यक सिविल वर्क पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा लहसुन के निर्जलीकरण और पाउडर बनाने का काम अगले माह से शुरु किया जाएगा।’

उन्होंने बताया कि ‘हमनें इसके लिए हरी मिर्च के सैंपल बोर्ड के मुख्यालय में परीक्षण के लिए भेजे है।’ परीक्षण के बाद बोर्ड द्वारा प्लांट के आकार और मशीनरी का आकलन किया जाएगा। इस प्लांट में प्रति दिन 6 टन लहसुन का निर्जलीकरण और 0.75 टन मिर्च का सत तैयार किया जाएगा। वैसे न तो छिंदवाड़ा में लहसुन निर्जलीकरण भारी मात्रा में होता है और न ही मिर्च की खेती की जाती है। जनजातीय बहुल यह क्षेत्र सब्जी की खेती के अतिरिक्त अन्य विकल्पों को तलाश रहा है।

इस पार्क के अधिकारियों का कहना है कि पार्क के स्थापित होने से किसानों को काफी फायदा पहुंचेगा। इस पार्क से मसालों के निर्यात के साथ घरेलू बाजार की मांगों की पूर्ति भी की जाएगी। मध्य प्रदेश के उज्जैन, देवास, धार, मंदसौर, गुना, राजगढ़, रतलाम और खंडवा जिलों में लहसुन की खेती की जाती है। इस कारण कुछ साल पहले इन क्षेत्रों में एक कृषि निर्यात क्षेत्र की स्थापना की बात कही गई थी।

Advertisement
First Published - May 25, 2008 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement