facebookmetapixel
Advertisement
महंगा कच्चा माल… फिर भी रिकॉर्ड कमाई! आखिर कंपनियां कर क्या रही हैं?Gold, Silver Price Today: सोना ₹757 चढ़ा, चांदी ₹2266 चमकी; क्रूड की नरमी ने दिया सपोर्टएक के बाद एक संकट झेलने वाली Gopal Snacks की वापसी? ब्रोकरेज को दिखी 64% तेजीजुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?विदेशी निवेशक लौटे तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी, PGIM की रिपोर्टशेयर बाजार के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, संसदीय समिति ने SMC Bill पर लगाई मुहरAI के दौर में बदला IT बिजनेस! Mphasis ने अपनाया ऐसा मॉडल, ग्राहकों को भी आ रहा पसंद

पान की दुकान के बदले रंग

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:45 AM IST

सड़क के किनारे आप पानी की बोतल खरीदते हैं। अचानक आपकी नजर दुकान पर टंगे चिप्स के पैकेट पर पड़ती है और आप उसे भी खरीद लेते हैं।


आप लगे हाथों अपना मोबाइल भी रिचार्ज करते हैं और तभी आपको ध्यान आता है कि आप किस प्रोविजन स्टोर पर नहीं बल्कि पान की दुकान पर खड़े हैं। समय बदलने के साथ ही आपकी जानीपहचानी पान की दुकान के रंग ढंग भी बदल रहे हैं। यहां आपको कई तरह की उपभोक्ता वस्तुएं और सेवाएं मिल जाएंगी।

आज नुक्कड़ वाली पान की दुकान पर री-चार्ज कूपन, स्टेशनरी, इलेक्ट्रानिक वस्तुएं और खानपान का समान मिल जाएगा। नवाबों की नगरी लखनऊ के आसपास नजर डालिए। पानी की दुकानों पर नवाबी पान के अलावा रोजमर्रे की जरुरतों की सभी वस्तुएं मिल जाएंगी। शहर के व्यस्तम इलाके जनपथ बाजार में पान की दुकान चलाने वाले दशरथ चौरसिया ने बताया कि आज सिर्फ पान बेचना मुनाफे का सौदा नहीं रह गया है।

युवाओं के बीच पान की लोकप्रियता घटी है। इसलिए आज आपको चौरसिया पान भंडार में पान मसाल और सिगरेट के अलावा री-चार्ज कूपन, कॉपी, पेन, कोल्ड ड्रिंक और स्नैक्स मिल जाएंगे। उन्होंने बताया कि पान की दुकान में इस तरह के बदलाव 15 साल पहले शुरू हो गए थे। इतना ही नहीं पान वालों ने पीसीओ की शुरूआत भी कर दी है। उन्होंने बताया कि दुकान में पीसीओ लगाने के बाद आय बढ़ी है। पान की दुकान कई प्रमुख ब्रांडों की बिक्री के प्रमुख केन्द्र बन गए हैं।

Advertisement
First Published - July 13, 2008 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement