facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

सिडको बेच रही आवासीय, व्यावसायिक भूखंड

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:23 AM IST

सिडको 12 आवासीय और व्यावसायिक भूखंड बेचने की तैयारी कर रही है। ये भूखंड नवी मुंबई में खारघर, कलम्बोली और न्यू पनवेल नोड में हैं। मुंबई और नवी मुंबई में कोरोना के महामारी में रियल एस्टेट पर काफी असर पड़ा था, फिलहाल इस क्षेत्र में सुधार हो रहा है।
नवी मुंबई में सिडको हजारों आवास निर्माण कर रही है और साथ-साथ भूखंड भी बेच रही है। इसके अंतर्गत 2,000 वर्ग मीटर से लेकर 8,000 वर्ग मीटर तक के भूखंड बिक्री के लिए रखे गए है। महामारी और लॉकडाउन की चपट में आए निर्माण क्षेत्र को इससे राहत मिलेगी।
तकरीबन आधा एकड़ से लेकर दो एकड़ तक बड़े भूखंड बेचने के लिए रखे गए है। सिडको निर्माण व्यवसाय को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। 15 जून से 6 जुलाई तक बोलियां स्वीकार की जाएंगी और 8 जुलाई को टेंडर खुलेंगे।
सिडको 182 आवासीय भूखंड घनसोली, नेरुल, ऐरोली, खारघर, कलम्बोली और न्यू पनवेल नोड में बेच रही है। इसके लिए ई-निविदा ई-नीलामी विधी का प्रयोग किया जाएगा। 22 जून से 14 जुलाई तक बोलियां लगेंगी और 15 जुलाई को ई-नीलामी शुरू होगी। इसमें आधार मूल्य 70,000 रुपये और 101.49 वर्ग मीटर की बयाना राशि 7,10,430 रहेगी।
12 आवासीय और व्यावसायिक भूखंड के लिए आधार मूल्य 1,41,000 रहेगा और 1869.37 वर्ग मीटर  की बयाना राशि 2,63,58,117 रहेगी।
सिडको अधिकारी प्रिया राताम्बे ने बताया कि लोगों की प्रतिक्रिया अच्छी है। हाल ही में हमने 350 भूखंड बेचे है। लोगों की प्रतिक्रिया और मांग देखकर हमने ये भूखंड बेचने के लिए रखे हैं। इसमें छोटे और बड़े भूखंड उपलब्ध है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें छोटे-छोटे भूखंड भी उपलब्ध हैं। सामान्य आदमी भी भूखंड लेकर अपना खुद का घर बना सकता है। इसमें 40 वर्गमीटर से लेकर 800 वर्गमीटर तक भूखंड उपलब्ध है। कीमत भी कम है। सामान्य लोग, छोटे डेवलपर और बड़े डेवेलपर के लिए भूखंड रखे है। वर्गमीटर और स्थान के हिसाब से कीमत रखी जाती है। यह एक सुनहरा मौका है खरीदने के लिए।
इससे पहले सिडको ने कोरोना योद्धा के लिए बुक माय सिडको होम योजना निकाली थी। इस योजना  में 3075 घर थे। 2018-19 मेगा लॉटरी में शामिल 25,000 लोगों को 1 जुलाई को घर का कब्जा मिलेगा। लोगों को घर का कब्जा अक्टूबर 2020 में मिलने वाला था, लेकिन कोरोना और लॉकडाउन से वह रुक गया था।

Advertisement
First Published - June 23, 2021 | 12:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement