facebookmetapixel
Advertisement
‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ताजून में सुस्त IPO के बावजूद ऋण प्रतिभूतियों ने रचा इतिहास, जुटाई ₹3.15 लाख करोड़ की रिकॉर्ड रकम

बीएसएनएल उपभोक्ताओं को सस्ते कंप्यूटर

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:05 AM IST

हिमाचल प्रदेश में ब्रॉडबैंड की पैठ बढ़ाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने उपभोक्ताओं को सस्ते व टिकाऊ कंप्यूटर मुहैया कराने का फैसला किया है।


इन कंप्यूटरों की कीमत 14,000 रुपये से शुरू होगी। एचपी टेलीकॉम सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक अनिल कौशल ने बताया, ‘राज्य भर में सिर्फ 12,000 उपभोक्ता ही ऐसे हं। जो ब्रॉडबैंड सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। राज्य में अधिक से अधिक उपभोक्ताओं के ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल नहीं करने का मुख्य कारण कंप्यूटर की उपलब्धता कम होना है।

इस लिहाज से हमलोगों ने उपभोक्ताओं को पीसी और लैपटॉप मुहैया कराने का फैसला किया है। बीएसएनएल से मुहैया कराए जाने वाले कंप्यूटर की कीमत 14,000 से लेकर 16,000 रुपये की रेंज में होगी। यही नहीं बीएलएनएल अपने ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं को 600 रुपये की आसान किश्त पर कंप्यूटर मुहैया कराएगी।’

उन्होंने यह भी बताया, ‘ इस समय ब्रॉडबैंड सेवा 160 स्टेशनों में उपलब्ध है। आने वाले एक साल में हमलोगों की योजना राज्य में ब्रॉडबैंड सेवा के लिए मौजूद स्टेशनों को दोगुना करने की है ताकि राज्य में ब्रॉडबैंड सेवा का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 50,000 के आंकड़े को छू सके।’ बहरहाल राज्य के कुछ सुदूर इलाकों में पहले से ही ब्रॉडबैंड की सेवा मुहैया कराई जा रही है।

अनिल कौशल ने बताया, ‘राज्य में ऐसे कई गांव हैं जहां बर्फबारी की वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है लेकिन इसके बावजूद वहां दूरसंचार सेवा को पहुंचाया जाता है। राज्य में करीब 16,425 गांव हैं जिसमें से करीब 16,297 गांवों में दूरसंचार की सेवाएं उपलब्ध है। मसलन 99.02 फीसदी गांवों में दूरसंचार सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।’

उन्होंने बताया, ‘मोबाइल सर्विस मार्केट में बीएसएनएल की 26 फीसदी हिस्सेदारी है। एक आंकड़े के मुताबिक राज्य में करीब 5,20,328 बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ता हैं। जिसमें करीब 4,09,346 लैंडलाइन और 82,854 डबल्यूएलएल कनेक्शन है।’

इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया, ‘उपभोक्ताओं के लिए बिलिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए हमलोग जल्द ही एकीकृत बिलिंग प्रणाली को शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इस प्रणाली को चुनिंदा केंद्रों पर शुरू किया जाएगा।’

Advertisement
First Published - May 23, 2008 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement