facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

बीएचईएल को महेश्वर परियोजना से ठेका मिला

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 7:19 PM IST

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने कहा है कि वह महेश्वर हाइडल पॉवर प्रोजेक्ट्स को उपकरणों की आपूर्ति करेगी।


बीएचईएल ने हालांकि परियोजना में इक्विटी साझीदार बनने से इनकार किया है। बीएचईएल के भोपाल इकाई के कार्यकारी निदेशक आर के सिंह ने कहा है कि ‘हम तय समय के मुताबिक अगले साल से परियोजना के लिए 40 मेगावाट हाइड्रो टरबाईन की आपूर्ति कर रहे हैं।’


उन्होंने बताया कि इस समय बीएचईएल ने परियोजना के लिए कुछ उपकरणों की आपूर्ति शुरू कर दी है। परियोजना से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि करीब 67 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और नदी के दाएं किनारे पर निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा।


परियोजना का विकास पश्चिमी मध्य प्रदेश के मंडलेश्वर कस्बे में नर्मदा नदी पर किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक बीएचईएल इक्विटी साझेदारी हासिल करने के बदले में घटी दरों पर उपकरणों की आपूर्ति करेगी। कंपनी कुल 615 करोड़ रुपये की पेशकश कीमत के मुकाबले 573 करोड़ रुपये लेगी। इस तरह बीएचईएल परियोजना के लिए 42 करोड़ रुपये की छूट दे रही है। बीएचईएल परियोजना के लिए काप्लान हाइड्रो टरबाइन की आपूर्ति करेगी।

Advertisement
First Published - April 9, 2008 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement