facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

रियल सेक्टर में चलने लगे हैं बड़े बिल्डरों के दांव-पेच

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 11:00 PM IST

रियल एस्टेट में चलती मंदी और बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने बिल्डर कंपनियों को न जाने कौन-कौन से पैतरों को अपनाने के लिए मजबूर कर दिया है।


अब एनसीआर के रियल एस्टेट क्षेत्र में ऐसा पहली बार होगा जब कोई कंपनी फ्लैट खरीदने पर अपने उपभोक्ताओं को बैटरी से चलने वाली गाड़ी की सुविधा प्रदान करेगी वो भी 2250 रुपये और 1950 रुपये प्रति वर्ग फीट जमीन के दामों पर।


गौर किया जाए तो एनसीआर के इस क्षेत्र में प्रापर्टी के दाम 4 से 5 हजार प्रति वर्ग फीट है। इस तरह की योजना रियल एस्टेट क्षेत्र में उभरती कंपनी पैरामांउट ने गाजियाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर बन रही अपनी मिनी टाउनशिप पैरामांउट सिंफनी के लिए बनाई है।


प्रापर्टी विश्लेषकों की सुनें तो रियल एस्टेट क्षेत्र में मंदी के चलते उपभोक्ताओं को आर्कषित करने और बाजार में अपनी साख को मजबूत बनाए रखने के लिए कई डेवल्पर कंपनियों द्वारा ऐसा किया जा रहा है। कंपनियों द्वारा बहुत पहले खरीदी गई सस्ती जमीनों में अपनी इस तरह की योजनाओं को बना कर मंदी के इस दौर में रियल एस्टेट क्षेत्र की बड़ी खिलाड़ी कंपनियों के बीच अपने आपको स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।


कंपनी के बिक्री और विपणन उपाध्यक्ष कुलभूषण गौड़ ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर 360 एकड़ में फैली क्रांसिग रिपब्लिक नाम से एक ग्लोबल सिटी बनाई जा रही है। कंपनी ग्लोबल सिटी में ही 800 करोड़ का निवेश करके 8.5 एकड़ में फैली पैरामांउट सिंफनी नाम से एक मिनी टाउनशिप का निर्माण कर रही है।


सस्ते फ्लैटों के बाबत गौड़ का कहना है कि रियल एस्टेट क्षेत्र में हमारी कंपनी काफी नई है, और मंदी के इस दौर में रियल एस्टेट क्षेत्र में अपने पैर जमाने के लिए यह एक अच्छी रणनीति हो सकती है। इसके अलावा रियल एस्टेट क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते पैरामांउट ने उपभोक्ताओं को आर्कषित करने का एक नया पैतरा भी अपनाया है।


पैरामांउट कंपनी एनसीआर क्षेत्र में बनने वाली इस टाउनशिप में पहली बार उपभोक्ताओं को टाउनशिप के भीतर आने-जाने के लिए बैट्री चलित कार की सुविधा प्रदान करेगी। बैटरी  चलित कार का यह मॉडल सिंगापुर की तर्ज पर लिया है।

Advertisement
First Published - May 12, 2008 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement