facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया की जंग से भारतीय अर्थव्यवस्था पर संकट: क्या 7.4% की विकास दर हासिल कर पाएगा भारत?WTO में भारत का बड़ा कदम: डिजिटल ट्रेड पर टैरिफ न लगाने के मोरेटोरियम को दो साल के लिए दी मंजूरीमोदी-ट्रंप की फोन पर बातचीत में मस्क की मौजूदगी को भारत ने नकारा, कहा: सिर्फ दोनों नेता ही शामिल थेApple ने बदला अपना गेम प्लान, भारत में पुराने आईफोन खरीदना अब नहीं होगा इतना सस्ता2026 में आ सकता है फाइनेंशियल क्रैश? रॉबर्ट कियोसाकी ने चेताया, बोले: पर ये अमीर बनने का मौका होगाIPL 2026: इस बार बिना MS Dhoni उतरेगी CSK, कौन संभालेगा टीम की कमान?ITR Filing 2026: इस बार नया इनकम टैक्स एक्ट लागू होगा या पुराना? एक्सपर्ट से दूर करें सारा कंफ्यूजनIRB इंफ्रा और Triton Valves समेत ये 4 कंपनियां अगले हफ्ते देंगी बोनस शेयर, निवेशकों की बल्ले-बल्लेRentomojo ने सेबी के पास IPO के ड्राफ्ट पेपर जमा किए, ₹150 करोड़ फ्रेश इश्यू का लक्ष्य; बाजार में हलचलTVS Motor से लेकर CRISIL तक, अगले हफ्ते ये 7 दिग्गज कंपनियां बांटेंगी मुनाफा; चेक कर लें रिकॉर्ड डेट

अहम निर्णय

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 11:55 PM IST
nirmala sitaraman

लंबे अंतराल के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक इस सप्ताह होने वाली है। बैठक में कुछ अहम मसलों पर निर्णय लिया जाएगा। परिषद जिन विषयों पर निर्णय ले सकती है उनमें से एक है कुछ प्रकार के अपराधों की आपराधिकता समाप्त करना। जैसा कि इस समाचार पत्र ने भी प्रका​शित किया है परिषद गिरफ्तारियों के लिए कर वंचना की सीमा को एक करोड़ रुपये से बढ़ाकर दो करोड़ रुपये कर सकती है।

आज जो माहौल है उसके अनुसार देखा जाए तो कर वंचना अथवा गलत तरीके से पांच करोड़ रुपये या उससे अ​धिक का इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने पर पांच वर्ष तक की सजा हो सकती है। एक से दो करोड़ रुपये तक की कर वंचना के लिए एक वर्ष तक के कारावास की सजा हो सकती है। इसके अलावा यह भी खबर है कि परिषद ऐसे अपराधों को जीएसटी कानून के दायरे से बाहर कर सकती है जो पहले ही भारतीय दंड संहिता के अधीन आते हैं।

यह भी माना जा रहा है कि जीएसटी परिषद कुछ प्रकार के अपराधों के लिए लगने वाले शुल्क भी कम कर सकती है। अगर परिषद इन प्रस्तावों को लेकर सहमत हो जाती है तो इससे अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था में आपरा​धिकता कम करने में बहुत मदद मिलेगी और कारोबारी सुगमता में सुधार करने में मदद मिलेगी। यह बात ध्यान देने लायक है कि कर चोरी करने वालों को समय पर पकड़ना आवश्यक है, वहीं कर प्रशासन को अपेक्षाकृत छोटे अपराध करने वालों को लेकर अनावश्यक कड़ाई नहीं बरतनी चाहिए और असंगत रूप से दंड नहीं थोपना चाहिए।

ऐसे में यह भी महत्त्वपूर्ण है कि ईमानदार करदाताओं को परेशान नहीं किया जाए और उन्हें अपना पक्ष रखने का समुचित अवसर दिया जाए। परिषद द्वारा वस्तु एवं सेवा कर अपील पंचाटों के गठन के रूप में भी एक अहम कदम उठाया जा सकता है। यह मामला काफी समय से लंबित है और इसे बहुत पहले निपटा लिया जाना चाहिए था।

इस संबंध में परिषद हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाले मंत्री समूह की रिपोर्ट पर विचार करेगी। माना जा रहा है कि समूह ने यह अनुशंसा की है कि हर पीठ में एक अध्यक्ष, न्यायिक सदस्य और केंद्र तथा राज्य के तकनीकी सदस्य होने चाहिए। अपील पंचाट का अध्यक्ष सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अथवा किसी उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश को बनाया जा सकता है।

कहा जा रहा है कि मंत्री समूह ने नई दिल्ली में एक प्रधान पीठ और राज्यों में ऐसे ही पीठ स्थापित करने की अनुशंसा की है। पांच करोड़ से कम आबादी वाले राज्यों में दो पीठ हो सकते हैं और किसी भी राज्य में पांच से अ​धिक पीठ नहीं होंगे।
जीएसटी परिषद द्वारा पंचाट की स्थापना करना एक अच्छा कदम होगा वहीं पीठ की संख्या को हमेशा मामलों के मुताबिक समायोजित किया जा सकता है।

यह भी संभव है कि अपेक्षाकृत अ​धिक कारोबारी गतिवि​धियों वाले राज्यों और शहरों में अ​धिक मामले हों। मामलों की संख्या के आधार पर पीठ तय करने से समय पर निस्तारण करना भी संभव होगा। व्यापक स्तर पर देखें तो वस्तु एवं सेवा कर अपील पंचाटों की स्थापना से कारोबारी सुगमता बढ़ेगी।

ऐसे में परिषद से उम्मीद है कि वह सही दिशा में बढ़ेगी और इन निर्णयों से जीएसटी व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। यह भी आशा है कि परिषद खास क्षेत्रों में कर वंचना से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेगी। हालांकि इस स्तर पर निराश करने वाली एक बात यह है कि दरों को तार्किक बनाने की बात एजेंडे में शामिल नहीं है। बेहतर होगा अगर परिषद इस दिशा में भी तेजी से कदम उठाए। इससे न केवल कर व्यवस्था को सहज बनाने में मदद मिलेगी ब​ल्कि राजस्व संग्रह सुधरेगा तथा राजकोषीय दबाव कम होगा।

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement