facebookmetapixel
Advertisement
प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद SBI Funds Management पर बुलिश ब्रोकरेज, दिया ₹750 का टारगेटSBI Funds Management IPO की उम्मीद के मुताबिक प्रीमियम पर लिस्टिंग, शेयर ने पहले दिन ही दिया मुनाफाDonald Trump का बड़ा झटका! कनाडा पर 50% टैरिफ का ऐलान, महंगाई और ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ासरकार की नई इलेक्ट्रॉनिक्स नीति से किन कंपनियों की चमकेगी किस्मत? ब्रोकरेज ने चुने 3 पसंदीदा शेयरGold-Silver Price Today: अमेरिका-ईरान बातचीत की उम्मीद से सोना-चांदी चमके, जानें आज कितनी बढ़ीं कीमतेंUP में विकास और पर्यावरण साथ-साथ! AI निगरानी, ग्रीन टेक्नोलॉजी और सोलर एनर्जी से बदलेगी तस्वीरवाराणसी से अयोध्या तक उद्योगों की नई क्रांति! जानिए क्यों निवेशकों की पसंद बन रहा है पूर्वांचलपूर्वांचल की तरक्की में SBI का बड़ा दांव! MSME, कृषि और पर्यटन को मिल रहा भरपूर लोनखेती में आएगी नई क्रांति! FPO, ड्रोन और AI से छोटे किसानों की बढ़ेगी कमाई, खुलेंगे बड़े बाजारकच्चा तेल, डॉलर और रुपया… आखिर क्यों जुड़े हैं शेयर बाजार के उतार चढ़ाव से?

5 अप्रैल से पहले पैसा नहीं डाला तो होगा नुकसान! PPF-SSY का बड़ा नियम जान लें

Advertisement

PPF और सुकन्या योजना में सही समय पर निवेश से मिलेगा पूरा फायदा, छोटी गलती से हो सकता है ब्याज का नुकसान

Last Updated- April 03, 2026 | 2:56 PM IST
PPF-SSY Rules

PPF-SSY Rules: अगर आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) या सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में निवेश करते हैं, तो 5 अप्रैल की तारीख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सही समय पर पैसा जमा करने से आपको पूरे साल का ब्याज मिल सकता है, जबकि छोटी सी देरी नुकसान करा सकती है।

PPF और SSY दोनों में अगर आप 5 अप्रैल तक पैसा जमा कर देते हैं, तो उस पूरे वित्त वर्ष का ब्याज मिलता है। लेकिन अगर पैसा 5 अप्रैल के बाद जमा होता है, तो उस महीने का ब्याज नहीं मिलता। इसलिए निवेश करते समय इस तारीख का ध्यान रखना जरूरी है। एक और जरूरी बात यह है कि अगर आप चेक से पैसा जमा करते हैं, तो जिस दिन चेक क्लियर होता है, वही तारीख मानी जाती है। इसलिए आखिरी दिन का इंतजार करना जोखिम भरा हो सकता है। ऑनलाइन ट्रांसफर करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। कुल मिलाकर, हर महीने की 5 तारीख के पहले इन स्कीम का पैसा जमा करने पर ही आपको पूरा फायदा मिलेगा।

PPF-SSY Rules: PPF और SSY के बेसिक नियम

PPF में आप अपने नाम या अपने नाबालिग बच्चे के नाम से खाता खोल सकते हैं। वहीं SSY खाता सिर्फ बेटी के नाम पर ही खुलता है और दोनों खाते अलग-अलग होते हैं। निवेश की सीमा की बात करें तो PPF में न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना जमा किए जा सकते हैं। SSY में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। PPF में पैसा 15 साल के लिए जमा होता है, जबकि SSY में भी 15 साल तक जमा करना होता है, लेकिन खाता बेटी के 21 साल की उम्र पर या उसकी शादी (18 साल के बाद) पर मैच्योर होता है।

यह भी पढ़ें: रिटायरमेंट पर ₹5 करोड़ का फंड? EPF, PPF और NPS में निवेश का यह फॉर्मूला अपनाएं और हो जाएं निश्चिंत

ब्याज दर और टैक्स का फायदा

अप्रैल-जून 2026 के अनुसार, PPF पर 7.1 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है, जबकि SSY पर 8.2 प्रतिशत का ज्यादा ब्याज मिलता है। टैक्स के मामले में पुराने टैक्स सिस्टम में दोनों योजनाओं में निवेश पर छूट मिलती है और ब्याज व मैच्योरिटी अमाउंट भी टैक्स फ्री होता है। लेकिन नए टैक्स सिस्टम में निवेश पर छूट नहीं मिलती, हालांकि ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट टैक्स फ्री रहते हैं।

किसके लिए कौन सी योजना बेहतर?

PPF एक सुरक्षित और लंबी अवधि का निवेश विकल्प है, जो हर व्यक्ति के लिए उपयुक्त है। वहीं SSY खासतौर पर बेटियों के भविष्य के लिए बनाई गई योजना है, जिसमें ज्यादा ब्याज का फायदा मिलता है। कुल मिलाकर, अगर आप इन योजनाओं में निवेश कर रहे हैं, तो समय, नियम और टैक्स फायदे को समझकर ही निवेश करें, ताकि आपको अधिकतम लाभ मिल सके।

Advertisement
First Published - April 3, 2026 | 2:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement