facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Gold Prices: लगातार तीसरे दिन उछला सोना, ऑल टाइम हाई के करीब पहुंचा; इस साल 3 हजार रुपये से ज्यादा चढ़े हैं भाव

Advertisement

घरेलू बाजार में स्पॉट गोल्ड आज 79,299 रुपये के भाव पर है जबकि 31 दिसंबर 2024 को यह 76,162 के भाव पर बंद हुआ था ।

Last Updated- January 17, 2025 | 2:10 PM IST
Gold and Silver Price

Gold Prices on 17th Jan 2025:  सोने की कीमतों में शुक्रवार (17 जनवरी) को लगातार तीसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार में स्पॉट गोल्ड आज शुरुआती कारोबार में 79,299 रुपये के भाव पर दर्ज किया गया जबकि 31 दिसंबर 2024 को यह 76,162 के भाव पर बंद हुआ था। इस तरह से देखें तो इस साल सोना अभी तक 3 हजार रुपये से ज्यादा मजबूत हुआ है।

उधर हल्की गिरावट के बावजूद MCX पर सोने का बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट आज दोपहर के कारोबार में 79 हजार के ऊपर टिका हुआ है। गुरुवार को कारोबार के दौरान यह 79,270 के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया जबकि पिछले हफ्ते की शुरुआत यानी 6 जनवरी 2025 को 76,563 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक चला गया था। फिलहाल घरेलू और ग्लोबल मार्केट में सोना अपने ऑल टाइम हाई से क्रमश: 400 रुपये और 60 डॉलर दूर है।

इस बीच अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (US Dollar Index) में मजबूती के बीच सोना आज ग्लोबल मार्केट में मामूली कमजोर हुआ है। यदि आप डॉलर के अलावे किसी अन्य करेंसी में सोने को होल्ड करते हैं तो डॉलर में मजबूती इसकी कीमत बढ़ा देती है, जिससे इस कमोडिटी की मांग घट जाती है। वहीं यूएस बॉन्ड यील्ड में तेजी निवेशकों के लिए सोने के अपॉर्चुनिटी कॉस्ट (opportunity cost) में इजाफा कर देती है। 10 वर्षीय यूएस बॉन्ड यील्ड में फिलहाल हल्की गिरावट है। 

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (110.17) और 10 वर्षीय बॉन्ड यील्ड (4.799) सोमवार को क्रमश: 26 महीने और 14 महीने के हाई पर पहुंच गए थे। इस साल अब तक (YTD) अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में 0.60 फीसदी की तेजी आई है जबकि 10 वर्षीय अमेरिकी बॉन्ड यील्ड भी 4 बेसिस प्वाइंट से ज्यादा मजबूत हुआ है। बावजूद इस दौरान सोना ग्लोबल मार्केट में तकरीबन 4 फीसदी चढ़ा है। 

जानकारों के अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों को लेकर ग्लोबल लेवल पर बने आर्थिक अनिश्चितता के माहौल और महंगाई पर बढ़ी चिंता के बीच बतौर ‘हेज’ इस बेशकीमती धातु की मांग में आई तेजी कीमतों को सपोर्ट कर रही है। साथ हीं चीन, भारत समेत अन्य देशों के सेंट्रल बैंकों की तरफ से हो रही खरीदारी ने भी गोल्ड को लेकर निवेशकों में उत्साह भरा है। वहीं घरेलू बाजार में कमजोर रुपया सोने के लिए बोनस के तौर पर काम कर रहा है।  

तारीख डॉलर इंडेक्स/बॉन्ड यील्ड पिछला क्लोजिंग ओपनिंग इंट्राडे  हाई इंट्राडे  लो लास्ट ट्रेडिंग प्राइस बदलाव
17 जनवरी 2025 यूएस डॉलर इंडेक्स 108.96 108.93 109.15 108.90 109.12 +0.17(+0.15%)
17 जनवरी 2025 यूएस 10 वर्षीय बॉन्ड यील्ड 4.617% 4.617% 4.620% 4.612% 4.618% -0.001 (बेसिस प्वाइंट)

Source: Bloomberg (12:30 PM IST)

फिलहाल निवेशकों को डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण का इंतजार है। 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। मार्केट में अभी इस बात की संभावना प्रबल है कि शायद अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Federal Reserve) जनवरी (28-29) की अपनी बैठक  में ब्याज दरों में कोई बदलाव न करे। सोने पर कोई इंटरेस्ट/ यील्ड नहीं मिलता इसलिए ब्याज दरों के नीचे नहीं जाने से निवेश के तौर पर इस एसेट क्लास की मांग घट जाती है।

घरेलू फ्यूचर मार्केट

घरेलू फ्यूचर मार्केट एमसीएक्स (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट फिलहाल (12:30 PM IST) 231 रुपये यानी 0.29 फीसदी की कमजोरी के साथ 78,995 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। इससे पहले यह आज 17 जनवरी को 76 रुपये फिसलकर 79,150 रुपये के भाव पर खुला और 79,194 रुपये के हाई और 78,995 के लो के बीच कारोबार किया। इससे पहले 13 नवंबर 2024 को इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 73,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक चला गया जबकि 30 अक्टूबर 2024 को यह 79,775 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था।

गोल्ड फ्यूचर (Gold Futures/10 gm)  

तारीख बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट पिछला क्लोजिंग ओपनिंग इंट्राडे  हाई इंट्राडे  लो लास्ट ट्रेडिंग प्राइस बदलाव
17 जनवरी 2025 गोल्ड फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 79,226 79,150 79,194 78,955 78,995 -231 (-0.29%)

Source: MCX (12:30 pm IST) 

घरेलू स्पॉट मार्केट
घरेलू हाजिर बाजार में आज तेजी दर्ज की गई। Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के मुताबिक स्पॉट (हाजिर) मार्केट में सोना 24 कैरेट (999) शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में पिछले दिन (गुरुवार) की क्लोजिंग के मुकाबले 115 रुपये चढ़कर 79,299 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर दर्ज किया गया। गुरुवार 16 जनवरी को कारोबार की समाप्ति पर सोना 24 कैरेट 79,184 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था। 31 दिसंबर 2024 को यह 76,162 के भाव पर बंद हुआ था।

13 नवंबर 2024 को कारोबार की समाप्ति पर सोना 24 कैरेट 73,739 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर देखा गया था। इससे पहले 30 अक्टूबर 2024 को यह 79,681 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई लेवल तक पहुंच गया था।

स्पॉट गोल्ड (spot gold/10 gm)

गोल्ड 16 जनवरी 2025

(क्लोजिंग प्राइस/ 10 ग्राम)

17 जनवरी 2025

(ओपनिंग प्राइस/10 ग्राम)

बदलाव
गोल्ड 24 कैरेट (999 ) 79,184 79,299 +115
गोल्ड 24 कैरेट (995) 78,867 78,981 +114
गोल्ड 22  कैरेट (916) 72,533 72,638 +105
सिल्वर/kg 91,784 90,755 -971

Source: IBJA

ग्लोबल मार्केट 
ग्लोबल मार्केट में सोना फिलहाल एक महीने से ज्यादा के हाई पर कारोबार कर रहा है। आज कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड (spot gold) 2,717.45 डॉलर प्रति औंस तक ऊपर और 2,710.03 डॉलर प्रति औंस तक नीचे गया। फिलहाल यह 0.07 फीसदी की नरमी के साथ 2,712.67 डॉलर प्रति औंस पर है। इसी तरह बेंचमार्क यूएस फरवरी गोल्ड फ्यूचर्स (Gold COMEX FEB′25) भी आज कारोबार के दौरान 2,748.40 डॉलर और 2,739.60 डॉलर प्रति औंस के रेंज में रहा। फिलहाल यह 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 2,741.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले 31 अक्टूबर को स्पॉट गोल्ड और यूएस गोल्ड फ्यूचर क्रमश: 2,790.15 और 2,801.80 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे।

इंटरनेशनल गोल्ड (International gold (USD/ounce) 

तारीख गोल्ड पिछला क्लोजिंग ओपनिंग इंट्राडे  हाई इंट्राडे  लो लास्ट ट्रेडिंग प्राइस बदलाव
 

17 जनवरी 2025

गोल्ड फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 

(COMEX)

2,750.90 2,746.80 2,748.40 2,739.60 2,741.70 -9.20 (-0.33%)
 17  जनवरी

2025

स्पॉट गोल्ड 2,714.68  2,714.68 2,717.45  2,710.03 2,712.67 -2.01 (-0.07%)

Source: Bloomberg (12:30 PM IST)

 

Advertisement
First Published - January 17, 2025 | 1:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement