Skip to content
  शनिवार 3 जून 2023
Trending
June 2, 2023मुंबई: समय की बेडियों में फंसी हाथगाड़ी से फूला कारोबार का दमJune 2, 2023भारत से सामान की खरीद में बाधा से लेकर तेजी, 10 वर्षों में क्या कुछ बदलाJune 2, 2023बाजार हलचल: 52 सप्ताह की ऊंचाई पर अपोलो हॉ​स्पिटल्सJune 2, 2023बाजार पर हावी रहेंगे तेजड़िये! निफ्टी और सेंसेक्स पर है अच्छी पकड़June 2, 2023तेजी से जारी हो रहा आयकर रिफंड, 10 दिन घटा रिफंड में लगने वाला समयJune 2, 2023Vande bharat express: वंदे भारत मॉडल में यात्री प्रबंधन में सुधार की दरकारJune 2, 2023बैंकों के ऋण और जमा में आई कमी, सीडी रेशियो पर पड़ा भारी असरJune 2, 2023आर्थिक वृद्धि के आंकड़े: बेहतर प्रदर्शन पर कुछ सवालJune 2, 2023पेरिस बैठक के एजेंडे में कृषि, मछली पालन पर सब्सिडी हो सकती है शामिलJune 2, 2023भारत की तरजीही योजना का काफी कम हुआ इस्तेमाल: WTO रिपोर्ट
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  आज का अखबार  31 मार्च से पहले ही दाखिल कर दें अपडेटेड आयकर रिटर्न
आज का अखबारआपका पैसावित्त-बीमा

31 मार्च से पहले ही दाखिल कर दें अपडेटेड आयकर रिटर्न

पैन को आधार से जोड़ना, फॉर्म 12बी जमा करना जैसे काम भी इस तारीख से पहले कर देने चाहिए

संजय कुमार सिंहसंजय कुमार सिंह—March 26, 2023 9:19 PM IST
© BS
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

वित्त वर्ष की आखिरी तारीख यानी 31 मार्च सिर पर आ गई है। नए वित्त वर्ष में कोई सिरदर्द नहीं हो, इसके लिए कई जरूरी काम 31 मार्च से पहले यानी अगले चार दिन में आपको कर लेने हैं। आइए, देखते हैं कि जरूरी काम कौन-कौन से हैं।

पैन और आधार जोड़ना

स्थायी लेखा संख्या (PAN) को आधार क्रमांक से जोड़ने की आखिरी तारीख 31 मार्च ही है। अगर आप यह तारीख चूक गए तो आपका पैन बेकार हो जाएगा। आईपी पसरीचा ऐंड कंपनी में पार्टनर मनीत पाल सिंह कहते हैं, ‘अगर आप उन्हें नहीं जोड़ पाए तो आप अपना आयकर रिटर्न ही दाखिल नहीं कर पाएंगे।

ऐसा नहीं करने पर आपको 1,000 रुपये जुर्माना भी भरना पड़ेगा।’ 31 मार्च, 2023 के बाद पैन और आधार को जोड़ने की कोशिश करेंगे तो पहले आपको 1,000 रुपये भरने पड़ेंगे।

पैन को आधार से जोड़ने के बहुत फायदे हैं। सिंह कहते हैं, ‘ऐसा करने पर डुप्लिकेट पैन कार्ड खत्म हो जाएंगे, कर का एकदम सही हिसाब-किताब होगा और कर चोरी भी रुकेगी।’ हालांकि सरकार इसकी तारीख बढ़ा सकती है मगर उसके भरोसे न बैठना ही अच्छा है।

फॉर्म 12बी जमा करें

अगर आपने नौकरी बदली है तो फॉर्म 12बी हर हाल में भर दें और जमा कर दें। सीएनके में पार्टनर पल्लव प्रद्युम्न नारंग कहते हैं, ‘यदि आपने वित्त वर्ष के बीच में नौकरी बदली है तो अपने नए नियोक्ता के पास फॉर्म 12बी पक्के तौर पर जमा करें।’

इस फॉर्म का मकसद कर्मचारी को पिछले नियोक्ता से हुई आय का खुलासा करना होता है। यह जानकारी देने से नए नियोक्ता को बचे हुए वित्त वर्ष के लिए कर्मचारी के वेतन से कर का सही हिसाब लगाने और कर काटने में सहूलियत हो जाती है।

साथ ही वित्त वर्ष के अंत में वह कंबाइन्ड फॉर्म 16 तैयार कर लेता है। अंतरराष्ट्रीय कर सलाहकार आदित्य रेड्डी कहते हैं, ‘मान लीजिए कि कोई कर्मचारी 1 मई, 2022 को नई कंपनी में नौकरी शुरू करता है तो उसे 1 अप्रैल, 2022 से 30 अप्रैल, 2022 के बीच की अवधि का फॉर्म 12बी भरकर नए नियोक्ता को देना चाहिए।’

अपडेटेड आयकर रिटर्न

निर्धारण वर्ष 2020-21 (वित्त वर्ष 2019-20) के लिए अपडेटेड आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2023 है। रिटर्न दाखिल करने के लिए अपडेटेड रिटर्न नाम की यह नई सुविधा वित्त अधिनियम 2022 में आरंभ की गई थी। इसमें करदाता को दो साल के भीतर अपना आयकर रिटर्न अपडेट यानी अद्यतन करने का मौका मिलता है।

मूल रिटर्न, बिलेटेड रिटर्न या संशोधित रिटर्न में किसी खास आय का ब्योरा नहीं देने या देने में गलती करने वाला व्यक्ति अपडेटेड रिटर्न भर सकता है। टैक्समैन में उप महाप्रबंधक नवीन वाधवा कहते हैं, ‘अगर करदाता ने किसी कर निर्धारण वर्ष के लिए रिटर्न नहीं भरा था तो भी वह निर्धारण वर्ष खत्म होने के 24 महीनों के भीतर अपडेटेड रिटर्न दाखिल कर सकता है।’

रिटर्न कर निर्धारण वर्ष खत्म होने के 12 महीनों के भीतर दाखिल कर दिया जाता है तो करदाता को घोषित की गई अतिरिक्त आय पर लगने वाले कर का 25 फीसदी ब्याज के साथ और जमा करना पड़ता है। अपडेटेड रिटर्न दाखिल करने में 24 महीने लग गए तो 50 फीसदी अतिरिक्त कर और ब्याज अदा करना पड़ता है। लेकिन ध्यान रहे कि अपडेटेड रिटर्न से यदि रिफंड की राशि बढ़ रही हो तो उसे दाखिल नहीं किया जा सकता।

म्युचुअल फंड में नॉमिनेशन

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सभी संपत्ति प्रबंधन कंपनियों (एएमसी) से कहा है कि म्युचुअल फंड में निवेश करने वालों के लिए अपने नॉमिनी तय करने की आखिरी तारीख भी 31 मार्च, 2023 ही है।

वेद जैन ऐंड एसोसिएट्स में पार्टनर अंकित जैन कहते हैं, ‘यदि कोई व्यक्ति नॉमिनी का नाम नहीं देना चाहता हो तो उसे ‘ऑप्ट-आउट’ करना होगा और खास तौर पर बताना होगा कि वह किसी को भी नामित नहीं करना चाहता।’ कैम्स और केफिनटेक ने नॉमिनी की जानकारी अपडेट करने के लिए ऑनलाइन विकल्प शुरू कर दिया है। उनकी वेबसाइट पर जाएं और अपने पैन से जुड़े सभी फोलियो को एक ही बार में अपडेट कर लें।

यदि निवेशक 31 मार्च, 2023 तक ऐसा नहीं करता है तो जिन फोलियो में नॉमिनी नहीं होंगे, उन पर रोक लगा दी जाएगी। यदि म्युचुअल फंड में ब्रोकरेज खाते के जरिये निवेश किया जा रहा है तो डीमैट खाते में नॉमिनी होना ही चाहिए। जैन कहते हैं, ‘निवेशक उस फोलियो से यूनिट न तो खरीद पाएगा और न ही बेच पाएगा। साथ ही उन फोलियो में एसआईपी भी नॉमिनेशन अपडेट होने तक रोक दिए जाएंगे।’

एसोसिएशन ऑफ रजिस्टर्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स के बोर्ड सदस्य विवेक रेगे कहते हैं, ‘ऑप्ट-आउट करने के बजाय नामित कर दें। यदि नॉमिनी अवयस्क है तो अभिभावक का विवरण और उसके हस्ताक्षर जरूर उपलब्ध कराने होंगे।’

एक ही फोलियो में मौजूद दो नॉमिनी को एक दूसरे का अभिभावक नहीं बनाया जा सकता। मान लीजिए कि किसी फोलियो में दो नॉमिनी हैं, जिनमें एक वयस्क है और दूसरा नाबालिग है। इस सूरत में वयस्क नॉमिनी को नाबालिग का अभिभावक नहीं बनाया जा सकता।

पैन को आधार से ऑनलाइन कैसे जोड़ें?

  1. आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल (incometaxindiaefiling.gov.in) पर जाएं
  2. ‘क्विक लिंक्स’ टैब पर जाएं और ‘लिंक आधार’ पर क्लिक करें
  3. पैन और आधार क्रमांक भरें तथा ‘वैलिडेट बटन’ पर क्लिक करें
  4. जुर्माना भरे जाने का सत्यापन होने पर एक पॉप संदेश ‘योर पेमेंट डीटेल्स आर वेरिफाइड’ आएगा, जिसके बाद ‘कंटिन्यू’ बटन पर क्लिक करें
  5. विवरण भरें और ‘लिंक आधार’ बटन पर क्लिक कर दें
  6. अपने मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी भर दें
  7. आधार-पैन कार्ड जोड़ने का आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

भारत से सामान की खरीद में बाधा से लेकर तेजी, 10 वर्षों में क्या कुछ बदला

June 2, 2023 11:21 PM IST
आज का अखबार

बाजार हलचल: 52 सप्ताह की ऊंचाई पर अपोलो हॉ​स्पिटल्स

June 2, 2023 11:07 PM IST
आज का अखबार

बाजार पर हावी रहेंगे तेजड़िये! निफ्टी और सेंसेक्स पर है अच्छी पकड़

June 2, 2023 11:03 PM IST
अर्थव्यवस्था

तेजी से जारी हो रहा आयकर रिफंड, 10 दिन घटा रिफंड में लगने वाला समय

June 2, 2023 10:50 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में ‘सुधार के शुरुआती संकेत’: IMF

June 2, 2023 11:42 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

Pakistan Crisis: राजनीतिक के साथ आर्थिक संकट की गिरफ्त में पाकिस्तान, महंगाई रिकॉर्ड 37.97 फीसदी पर पहुंची

June 2, 2023 11:08 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन मंच पर लड़खड़ाकर गिरे

June 2, 2023 10:03 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

US Debt Ceiling Bill: अमेरिका के डेट डिफॉल्ट होने का खतरा टला, सीनेट ने पास किया बिल

June 2, 2023 9:37 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

आईटी शुल्क पर होगी भारत व यूरोपीय संघ के बीच बात

June 1, 2023 10:40 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

हम अपने रिश्तों को हिमालय जितनी ऊंचाई देने के लिए काम करते रहेंगे: मोदी

June 1, 2023 10:36 PM IST

Trending Topics


  • Market Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • MS Dhoni Knee Operation
  • US Debt Ceiling Bill
  • Gold-Silver Price
  • Apple iPhone
  • Bank of Maharashtra QIP
  • Rupee vs Dollar
  • Ashneer Grover

सबकी नजर


मुंबई: समय की बेडियों में फंसी हाथगाड़ी से फूला कारोबार का दम

June 2, 2023 11:21 PM IST

भारत से सामान की खरीद में बाधा से लेकर तेजी, 10 वर्षों में क्या कुछ बदला

June 2, 2023 11:21 PM IST

बाजार हलचल: 52 सप्ताह की ऊंचाई पर अपोलो हॉ​स्पिटल्स

June 2, 2023 11:07 PM IST

बाजार पर हावी रहेंगे तेजड़िये! निफ्टी और सेंसेक्स पर है अच्छी पकड़

June 2, 2023 11:03 PM IST

तेजी से जारी हो रहा आयकर रिफंड, 10 दिन घटा रिफंड में लगने वाला समय

June 2, 2023 10:50 PM IST

Latest News


  • मुंबई: समय की बेडियों में फंसी हाथगाड़ी से फूला कारोबार का दमJune 2, 2023
  • भारत से सामान की खरीद में बाधा से लेकर तेजी, 10 वर्षों में क्या कुछ बदलाJune 2, 2023
  • बाजार हलचल: 52 सप्ताह की ऊंचाई पर अपोलो हॉ​स्पिटल्सJune 2, 2023
  • बाजार पर हावी रहेंगे तेजड़िये! निफ्टी और सेंसेक्स पर है अच्छी पकड़June 2, 2023
  • तेजी से जारी हो रहा आयकर रिफंड, 10 दिन घटा रिफंड में लगने वाला समयJune 2, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Market UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayMS Dhoni Knee OperationUS Debt Ceiling BillGold-Silver PriceApple iPhoneBank of Maharashtra QIPRupee vs DollarAshneer Grover
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us