facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

₹3,000 में FASTag Annual Pass, यहां जानें खरीदने और एक्टिवेट करने का तरीका

Advertisement

FASTag Annual Pass के जरिए कार, जीप और वैन चालक एक साल या 200 यात्राओं तक नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर बिना हर बार टोल दिए सफर कर सकेंगे।

Last Updated- August 18, 2025 | 9:32 AM IST
FASTag rule
Representative Image

FASTag Annual Pass: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने प्राइवेट कार, जीप और वैन के लिए FASTag Annual Pass शुरू कर दिया है। यह पास 15 अगस्त 2025 से लागू हो चुका है। इसके जरिए वाहन चालक एक साल तक या अधिकतम 200 यात्राओं तक (जो भी पहले पूरा हो) राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) और नेशनल एक्सप्रेसवे (NE) पर बिना हर बार टोल चुकाए सफर कर सकेंगे।

मंत्रालय के मुताबिक, यह पास केवल राष्ट्रीय राजमार्गों और नेशनल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर मान्य होगा। जहां टोल प्लाजा राज्य सरकारों या स्थानीय निकायों द्वारा चलाए जाते हैं (जैसे स्टेट हाईवे, लोकल रोड या पार्किंग), वहां यह सामान्य FASTag की तरह ही काम करेगा और वहां तय शुल्क देना होगा।

FASTag Annual Pass क्या है?

  • यह योजना सिर्फ गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन) के लिए है।

  • इसके लिए नया टैग नहीं लेना होगा, यह आपके पहले से सक्रिय FASTag से जुड़ जाएगा।

  • यह पास ट्रांसफरेबल नहीं है, यानी यह सिर्फ उसी गाड़ी के लिए मान्य होगा जिसकी आरसी से लिंक किया गया है।

  • रोज़ाना यात्रा करने वालों के लिए यह काफी सुविधाजनक है क्योंकि बार-बार रिचार्ज करने की झंझट खत्म हो जाएगी।

क्या नया FASTag खरीदना होगा?

नहीं। अगर आपके पास पहले से FASTag है तो नया लेने की जरूरत नहीं है। बस यह ध्यान रखना होगा कि FASTag सही तरीके से वाहन पर लगा हो, मान्य रजिस्ट्रेशन नंबर से जुड़ा हो और ब्लैकलिस्ट न हो।

पास की कीमत और एक्टिवेशन

  • कीमत: साल 2025-26 के लिए पास का शुल्क ₹3,000 तय किया गया है।

  • कहां से खरीदें: यह पास राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप या एनएचएआई की वेबसाइट से लिया जा सकता है।

FASTag Annual Pass: कैसे होगा एक्टिवेट?

पास को एक्टिवेट करने के लिए वाहन और उससे जुड़े FASTag की जांच की जाएगी। सफल वेरिफिकेशन के बाद उपयोगकर्ता को वर्ष 2025–26 के लिए ₹3,000 का भुगतान करना होगा। पेमेंट कन्फर्म होने पर FASTag 2 घंटे के भीतर एक्टिवेट हो जाएगा।

Advertisement
First Published - August 18, 2025 | 9:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement