Representative Image
LIC Plan: अगर आप माता-पिता हैं और अपने बच्चों के भविष्य के लिए सुरक्षित इन्वेस्टमेंट ढूंढ रहे हैं, तो LIC की ‘अमृत बाल’ पॉलिसी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। बढ़ती शिक्षा की फीस, कॉलेज और करियर के खर्च, शादी जैसी बड़ी जरूरतों के लिए भविष्य में अच्छी रकम की जरूरत हर माता-पिता महसूस करते हैं। समय रहते सही योजना में निवेश करके आप इन खर्चों की टेंशन कम कर सकते हैं।
LIC की यह नॉन-लिंक्ड लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए डिजाइन की गई है। इसमें माता-पिता अपने बच्चे के लिए लॉन्ग टर्म निवेश कर सकते हैं। पॉलिसी बच्चों की न्यूनतम उम्र 30 दिन और अधिकतम 13 साल तक के लिए उपलब्ध है, जबकि मैच्योरिटी अवधि 18 से 25 साल तक है। इस पॉलिसी में न सिर्फ बीमा सुरक्षा है, बल्कि लंबे समय में अच्छी रिटर्न की संभावना भी है।
यह पॉलिसी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीदी जा सकती है।
ऑफलाइन खरीद के लिए LIC एजेंट की मदद ली जा सकती है।
ऑनलाइन खरीद पर कभी-कभी विशेष छूट का लाभ भी मिलता है।
घर बैठे LIC की वेबसाइट से पॉलिसी लेना सुविधाजनक है।
न्यूनतम बीमा राशि 2 लाख रुपये है, जबकि अधिकतम की कोई सीमा नहीं।
प्रीमियम मासिक, तिमाही, छमाही या वार्षिक आधार पर जमा किया जा सकता है।
सिंगल प्रीमियम और लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट टर्म (5, 6 या 7 साल) के विकल्प भी मौजूद हैं।
वेवर बेनिफिट राइडर: अगर माता-पिता की अचानक मृत्यु या आपात स्थिति हो, तो आगे का प्रीमियम माफ किया जा सकता है।
गैरंटीड बोनस: हर साल पॉलिसी के अंत में अतिरिक्त राशि मिलती है।
लोन सुविधा: पॉलिसी के तहत शर्तों के साथ लोन लिया जा सकता है।
अगर बच्चे की उम्र 8 साल से कम है, तो रिस्क कवर 2 साल बाद या पॉलिसी की सालगिरह पर शुरू होता है।
बच्चे की न्यूनतम उम्र 30 दिन और अधिकतम उम्र 13 साल है।
मैच्योरिटी की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 25 साल तय है।
अमृत बाल पॉलिसी माता-पिता को बच्चों की पढ़ाई, करियर और भविष्य की बड़ी जरूरतों के लिए सुरक्षित फंड तैयार करने में मदद करती है। समय पर निवेश करने से लंबी अवधि में यह राशि अच्छी बचत में बदल जाती है और माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य की चिंता से मुक्त रह सकते हैं।
इस तरह LIC की अमृत बाल योजना छोटे निवेश में भी बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने और लंबी अवधि में बढ़िया रिटर्न देने वाली एक भरोसेमंद योजना है।