facebookmetapixel
Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में सज रहा राष्ट्रपति मुर्मू का गांव, ₹23,000 करोड़ की 72 परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला भारत बनेगा ग्लोबल स्टील मांग का नया केंद्र, अब चीन जैसी भूमिका निभाएगा: लक्ष्मी मित्तलमेडिकवर के आईपीओ की योजनाएं पटरी पर, वॉटरवेज लीजर टूरिज्म ने 769-808 रुपये तय किया प्राइस बैंडफेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से सोना फिसला, अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भी दबावNSE IPO: शुरुआती निवेशकों को कई गुना मुनाफा होने की उम्मीद, एक्सचेंज को नहीं मिलेगा कोई फंडNSE IPO: गलती से मिले 5,000 शेयरों ने बदली कश्मीरी लाल राणा की किस्मत, DRHP में सामने आई करोड़ों के मुनाफे की कहानीरुपये की मजबूती के बीच RBI ने बढ़ाई डॉलर खरीद, विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने और फॉरवर्ड पोजीशन संभालने पर फोकसGTRI की चेतावनी: एल्युमीनियम शुल्क नीति भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब नहीं, कच्चे माल का बना रही सप्लायरसोने पर बढ़े आयात शुल्क का दिखा असर, गोल्ड इंपोर्ट घटा और पुराने आभूषणों की रिसाइक्लिंग बढ़ीEditorial: G-7 शिखर सम्मेलन में भारत की कूटनीतिक बढ़त, विवाद पर सामंजस्य भारी

CAG ने अधिकारियों से की अपील: उभरती तकनीकों के साथ तालमेल बिठाएं, जोखिमों को समझें

Advertisement

उन्होंने कहा कि एआई और उभरती प्रौद्योगिकियों के बढ़ते इस्तेमाल के साथ गोपनीयता भंग होने और एल्गोरिदम संबंधी पूर्वाग्रहों से लेकर सामाजिक बहिष्कार तक कई जोखिम हैं।

Last Updated- November 16, 2024 | 4:06 PM IST
Audit Firms
Representative Image

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) गिरीश चंद्र मुर्मू ने शनिवार को अधिकारियों से नये तरीके से सोचने, नयी तकनीकों के साथ प्रयोग करने और बदलते तकनीकी परिवेश के साथ तालमेल बिठाने को कहा।

उन्होंने कहा कि एआई और उभरती प्रौद्योगिकियों के बढ़ते इस्तेमाल के साथ गोपनीयता भंग होने और एल्गोरिदम संबंधी पूर्वाग्रहों से लेकर सामाजिक बहिष्कार तक कई जोखिम हैं।

उन्होंने यहां चौथे लेखापरीक्षा दिवस समारोह में कहा, ”एक संगठन के रूप में, हम इनसे गहराई से परिचित हैं और ऐसे परिवेश में लेखापरीक्षा और लेखा प्रथाओं के असर को बढ़ाने के लिए उभरते तकनीकी रुझानों के साथ जुड़ रहे हैं।”

मुर्मू ने कहा कि लेखा परीक्षा और लेखा पद्धतियों को मजबूत करने के लिए कैग संगठन के सभी कार्यालयों को नयी तकनीकों के साथ प्रयोग करने, नये तरीके से सोचने और बदलते तकनीकी तथा शासन परिवेश से तालमेल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चौथे लेखा परीक्षा दिवस समारोह का उद्घाटन करते हुए कैग की समृद्ध विरासत की सराहना की। उन्होंने कृत्रिम मेधा सहित उभरती प्रौद्योगिकियों को कैग के अपनाने की भी प्रशंसा की।

Advertisement
First Published - November 16, 2024 | 4:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement