facebookmetapixel
Advertisement
Polycab, RR Kabel, KEI: ₹1 लाख करोड़ के सेक्टर में कमाई का मौका, 20% तक मिल सकता है रिटर्नUS-Iran Deal: 14 प्वाइंट्स की डील से बदलेगा मिडिल ईस्ट का खेल! अमेरिका-ईरान ने थामा शांति का हाथ, खुलेगा होर्मुज रास्ताBuilding Materials: निर्यात धड़ाम, मांग सुस्त… फिर भी Cera, Greenply और Astral पर ब्रोकरेज को क्यों है भरोसा?NSE IPO: शुरुआती निवेशकों की होगी बल्ले-बल्ले, SBI जैसे पुराने शेयरधारकों को मिल सकता है बंपर मुनाफाअब विजिटिंग कार्ड की जरूरत नहीं! Aadhaar App से शेयर करें कॉन्टैक्टमैरियट संग हाथ मिलाकर डीएस ग्रुप का बड़ा दांव, दिल्ली में 400 करोड़ का लग्जरी होटल बनेगायुद्ध और चिप संकट का असर, टेलीकॉम कंपनियों को अब सालों पहले करनी पड़ रही तैयारीEl Nino Effect: भारत में मानसून 40% कमजोर, फसलों और अर्थव्यवस्था पर बढ़ा खतराTata Motors PV पर ब्रोकरेज हाउसों की राय अलग-अलग, कोई ₹470 का टारगेट दे रहा तो कोई ₹312 काभारत का फार्मा बाजार दौड़ा रफ्तार से, दवा बिक्री में उछाल ने कंपनियों की बढ़ाई कमाई

Gold Silver Price Today: चांदी फिर 2.50 लाख रुपये से नीचे फिसली, सोने के दाम में भी गिरावट

Advertisement

Gold-Silver Price Today: MCX पर सोना फिसला और चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज हुई, अंतरराष्ट्रीय बाजार का रुख भी कमजोर रहा।

Last Updated- June 18, 2026 | 9:53 AM IST
Gold and Silver price
Representative image

Gold Silver Price Today, June 18: सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,52,650 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,46,900 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव सुस्त

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 1,573 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,306 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,53,879 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,228 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,651 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,52,685 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,52,306 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 3,807 रुपये की गिरावट के साथ 2,48,000 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,51,807 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 4,898 रुपये की गिरावट के साथ 2,46,909 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,48,000 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,45,509 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 4,275.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,381.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 50.90 डॉलर की गिरावट के साथ 4,330.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 68.04 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 70.76 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.82 डॉलर की गिरावट के साथ 68.94 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,52,306 1,53,879 1,52,651
चांदी 2,48,000 2,51,807 2,46,909
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,275.10 4,381.40 4,330.50
चांदी 68.04 70.76 68.94

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - June 18, 2026 | 9:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement