नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बुधवार को पेइचिंग में कहा कि नेपाल सरकार भारत और चीन के साथ मजबूत संबंध बनाना चाहती है। चार दिन की चीन यात्रा के दौरान खनाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी और वरिष्ठ नेताओं चीनी पीपल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष वांग हुनिंग तथा चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के अंतरराष्ट्रीय विभाग के मंत्री लियू हैक्सिंग के साथ व्यापक बातचीत की।
खनाल की पेइचिंग यात्रा उनकी भारत यात्रा के तुरंत बाद हुई, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार भारत के साथ संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत और चीन की यात्राओं का मकसद नेपाल के दो बड़े पड़ोसियों के बीच संतुलन बनाना है, तो खनाल ने कहा कि दोनों ही देश उनके लिए अहम साझेदार हैं।