facebookmetapixel
Advertisement
अब इमारतों की होगी ‘डिजिटल स्टार’ रेटिंग, बदलेगा प्रॉपर्टी बाजार का खेलजापानी दिग्गज की एंट्री, भारत में बनेगा हाई एफिशिएंसी ट्रांसफॉर्मर का खास मेटलक्या पीएलआई योजना ने बिगाड़ दिया ई-दोपहिया बाजार का खेल? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा2030 तक Nexa Studios का बड़ा विस्तार प्लान, बिक्री में 30% हिस्सेदारी का लक्ष्यभारत-ईयू एफटीए से खुलेगा निर्यात का नया दरवाजा, ग्रीव्स कॉटन ने जताई बड़ी उम्मीदMicron का प्लांट 28 फरवरी से होगा चालू, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन; चिप उत्पादन में बढ़ेगा भारत का रुतबाआईटी शेयरों का 17.5 साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन, शेयर बाजार डगमगाया; लगातार तीसरे महीने गिरावटनई जीडीपी सीरीज का असर: वृद्धि दर 7.6% रहने की आस; नॉमिनल आधार घटा4,000 अरब डॉलर के पार पहुंच जाएगी अर्थव्यवस्था: CEA वी. अनंत नागेश्वरननई जीडीपी सीरीज में कृषि की रफ्तार सुस्त, FY26 में वृद्धि घटकर 2.4% रहने का अनुमान

Upcoming IPOs: अगले सप्ताह 5 मेनबोर्ड, 6 SME 18,500 करोड़ रुपये जुटाने को पेश करेंगी आईपीओ

Advertisement

विशाल मेगा मार्ट, साई लाइफ साइंसेज और मोबिक्विक के आईपीओ 11 दिसंबर को सार्वजनिक सदस्यता के लिए खुलेंगे और 13 दिसंबर को बंद होंगे।

Last Updated- December 08, 2024 | 3:09 PM IST
Upcoming IPO

Upcoming IPOs: अगले सप्ताह आईपीओ बाजार में हलचल मचने वाली है। विशाल मेगा मार्ट, टीपीजी कैपिटल समर्थित साई लाइफ साइंसेज और वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम्स जैसी 11 कंपनियां अपने आरंभिक शेयर बिक्री (आईपीओ) के लिए तैयार हैं, जिनका सामूहिक लक्ष्य लगभग 18,500 करोड़ रुपये जुटाना है।

इस दौरान पेश किए जाने वाले मुख्य बोर्ड के अन्य आईपीओ में इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस लिमिटेड और ब्लैकस्टोन के स्वामित्व वाली डायमंड ग्रेडिंग कंपनी इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (इंडिया) लिमिटेड शामिल हैं।

पांच मेनबोर्ड आईपीओ के साथ, छह सूक्ष्म एवं लघु उद्यम (एसएमई) अगले सप्ताह अपने पहले सार्वजनिक निर्गम जारी करने की तैयारी कर रहे हैं। इनका लक्ष्य सामूहिक रूप से 150 करोड़ रुपये से अधिक जुटाने का है। इन 11 कंपनियों का लक्ष्य कुल मिलाकर सार्वजनिक पेशकश के माध्यम से लगभग 18,500 करोड़ रुपये जुटाना है।

ये आईपीओ विभिन्न क्षेत्रों और सौदा आकार में होंगे और इनमें नए निर्गम और बिक्री के लिए प्रस्ताव शामिल होंगे। कंपनियां मौजूदा शेयरधारकों को बाहर निकलने का रास्ता उपलब्ध कराने, विस्तार योजनाओं के लिए धन जुटाने, कर्ज चुकाने और कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्राथमिक बाजार का इस्तेमाल कर रही हैं।

Also read: शेयर बाजारों में एफपीआई की वापसी, दिसंबर के पहले सप्ताह में किए 24,454 करोड़ रुपये निवेश

साल 2024 में अब तक हुंदै मोटर इंडिया, स्विगी, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, बजाज हाउसिंग फाइनेंस और ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सहित 78 मुख्य बोर्ड की कंपनियों ने मुख्य बोर्ड के माध्यम से सामूहिक रूप से लगभग 1.4 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह 2023 में इस मार्ग से 57 कंपनियों द्वारा जुटाए गए 49,436 करोड़ रुपये से कहीं अधिक है।

विशाल मेगा मार्ट, साई लाइफ साइंसेज और मोबिक्विक के आईपीओ 11 दिसंबर को सार्वजनिक सदस्यता के लिए खुलेंगे और 13 दिसंबर को बंद होंगे। इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस और इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट के तीन दिन के आईपीओ क्रमशः 12 दिसंबर और 13 दिसंबर को खुलेंगे।

Advertisement
First Published - December 8, 2024 | 3:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement