facebookmetapixel
Advertisement
SIF की रफ्तार तेज: जुलाई में AUM 30% बढ़कर ₹23,177 करोड़, फोलियो 1 लाख के करीबQ1 में टाटा मोटर्स पीवी का मुनाफा 80% घटा, JLR ने बिगाड़ा परफॉर्मेंस! शुक्रवार को स्टॉक पर रहेगी नजरAyushman Card: न अस्पताल के चक्कर, न लंबी लाइन! व्हाट्सऐप से ऐसे बनाएं कार्ड, जानें आवेदन का आसान तरीकाREITs vs FDs vs equities: टैक्स कटने के बाद किस निवेश में ज्यादा रिटर्न बचेगा?Trade Deficit: जुलाई में भारत का व्यापार घाटा 6 महीने के हाई पर, 31.98 अरब डॉलर पहुंचाआधार कार्ड से घर बैठे मिनटों में बनाएं अपना ई-पैन: जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा ऑनलाइन प्रोसेससाइबर सुरक्षा पर साथ आए भारत-इजरायल, AI और रैंसमवेयर हमलों से निपटने के लिए बढ़ाएंगे सहयोगएयर इंडिया की सख्ती, हर पायलट को एक बार देना होगा साइकोएक्टिव पदार्थों का टेस्टभारत का कमोडिटी में बढ़ रह दबदबा! ग्लोबल इंटीग्रेशन की जरूरत; ईयरबुक भी हुई लॉन्चQ1 नतीजों से उछला टाटा ग्रुप का ये शेयर, पैसे लगाएं या नहीं? ब्रोकरेज को 47% तक तेजी की उम्मीद

इस Navratna PSU को मिला 1200 करोड़ का प्रोजेक्ट, स्टॉक पर रखें नजर; हाई से 45% नीचे हो रहा ट्रेड

Advertisement

इस बड़े ऑर्डर के बाद शेयर में हल्की रिकवरी देखी गई लेकिन चौ​तरफा बिकवाली के दबाव में शेयर फिसल गया।

Last Updated- February 03, 2025 | 12:37 PM IST
PSU Stocks
Representational Image

Navratna PSU: सिविल कंस्ट्रक्शन सेक्टर की नवरत्न कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (Engineers India Ltd) को राष्ट्रीय महत्व के एक शैक्षणिक संस्थान के लिए 1200 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है। इस बड़े ऑर्डर के बाद शेयर में हल्की रिकवरी देखी गई लेकिन चौ​तरफा बिकवाली के दबाव में शेयर फिसल गया। यह नवरत्न PSU Stock अपने 52 हफ्ते के हाई से करीब 45 फीसदी गिरावट पर कारोबार कर रहा है।

EIL: क्या है ऑर्डर की डीटेल

इंजीनियर्स इंडिया (EIL) ने सोमवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे राष्ट्रीय महत्व के एक शैक्षणिक संस्थान के डेवलपमेंट के लिए 1200 करोड़ रुपये प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी ने प्रोजेक्ट की गोपनीयता के चलते इसकी डीटेल साझा नहीं की है।

EIL: शेयर में तेज उथल-पु​​थल

इंजीनियर्स इंडिया के शेयर में सोमवार (3 फरवरी) गिरावट के साथ 167.70 रुपये पर कारोबार की शुरुआत हुई। इससे पिछले कारोबारी सेशन में स्टॉक 169.10 पर बंद हुआ था। दोपहर 12:20 बजे तक सेशन में यह सरकारी शेयर करीब 5.2 फीसदी से ज्यादा लुढ़ककर 160 के इंट्राडे पर लो आ गया।

इस PSU Stock के परफॉर्मेंस की बात करें तो फिलहाल यह अपने 52 हफ्ते के हाई (304 रुपये) से करीब 45 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। सालभर में इस स्टॉक ने 38 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। जबकि 2 साल का रिटर्न 92 फीसदी रहा है। BSE पर कंपनी का मार्केट कैप 9,020 करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया।

Advertisement
First Published - February 3, 2025 | 12:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement