facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

एक साल में 50% रिटर्न दे चुकी है यह कंपनी, अब किया Stock Split का ऐलान, शेयर खरीदने की मची लूट; 4% उछला भाव

Advertisement

स्टॉक स्प्लिट के तहत कंपनी 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर को 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले पांच इक्विटी शेयरों में बांटेगी। प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू करेंट में 10

Last Updated- February 05, 2025 | 2:28 PM IST
Stock Split

Stock Split: इन्फो एज (इंडिया) लिमिटेड के शेयर बुधवार (5 फरवरी) को इंट्राडे में 4% तक चढ़ गए। कंपनी के शेयरों में यह उछाल बोर्ड के स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी देने के बाद आया है। कंपनी के बोर्ड ने 1:5 के रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी है। इसके तहत हर एक इक्विटी शेयर को 5 टुकड़ो में बांटा जाएगा।

स्टॉक स्प्लिट के तहत कंपनी 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर को 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले पांच इक्विटी शेयरों में बांटेगी। इन्फो एज के प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू करेंट में 10 रुपये है। कंपनी ने पहली बार अपने स्टॉक को बांटने का ऐलान किया है।

इन्फो एज स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट

इन्फो एज ने रेगुलटरी फाईलिंग में कहा, ”स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट का ऐलान कंपनी के शेयरहोल्डर्स से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद ही किया जाएगा।” कंपनी ने कहा कि स्टॉक स्प्लिट से कंपनी के इक्विटी शेयरों की लिक्विडिटी बढ़ेगी और कंपनी के इक्विटी शेयरों को ज्यादा अफोर्डेबल बनाकर रिटेल निवेशकों को पार्टिसिपेट करने के लिए मोटिवेट किया जाएगा।

इससे पहले कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर जारी कर चुकी है। हालांकि, यह 2010 और 2012 में किया गया था। तब कंपनी ने 1:1 की रेश्यो में बोनस इश्यू का ऐलान किया था। वहीं, पिछले तीन वर्षों में इन्फो एज ने अपने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड के रूप में प्रति शेयर 66 रुपये का भुगतान किया है।

इन्फो एज शेयर हिस्ट्री

स्टॉक विभाजन की घोषणा के बाद इन्फो एज इंडिया के शेयर बुधवार (5 फरवरी) दो बजे 159.35 रुपये या 2.07% चढ़कर 7863 पर कारोबार कर रहे थे। हालांकि, पिछले एक महीने में स्टॉक 14% गिर चुका है। जबकि अपने 52 वीक हाई 9,194 रुपये से 16% करेक्ट हो चुका है। बीएसई पर स्टॉक का मार्केट कैप 1,01,897 करोड़ रुपये है। पिछले एक साल में इंफो एज के शेयरों में सेंसेक्स की 9.5 फीसदी की बढ़ोतरी के मुकाबले 43.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

इन्फो एज Q3 रिजल्ट्स

इन्फो एज जॉब लिस्टिंग पोर्टल नौकरी डॉट कॉम की पेरेंट कंपनी है। इन्फो एज ने बुधवार को अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 60.6% उछलकर 242.59 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 151.09 करोड़ रुपये था।

कंपनी का ऑपरेशंस से दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 15.2 फीसदी बढ़कर 722.39 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 627.12 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - February 5, 2025 | 2:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement