facebookmetapixel
Advertisement
हमले से पहले बासमती चावल के गोदाम भर रहा था ईरानहोर्मुज स्ट्रेट बंद होने से बढ़ेंगी मुश्किलें, भारत समेत एशियाई देशों में बढ़ सकते हैं कच्चे तेल के दामईरानी हमलों के बाद कतर ने LNG उत्पादन रोका, भारत ने उद्योगों के लिए गैस की सप्लाई घटाईभारत संघर्ष समाप्त करने के पक्ष में कर रहा आवाज बुलंद, खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकतादेश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार, वैकल्पिक आयात मार्गों पर फोकस: हरदीप सिंह पुरीनिवेश लक्ष्य की दूरी के हिसाब से ही हो लाइफ साइकल फंड की मियादमहंगे नए घरों के बीच रीसेल प्रॉपर्टी की बढ़ी मांग, खरीद से पहले बरतें ये जरूरी सावधानियांEV Insurance: ईवी में बाहर का चार्जर लगाएंगे तो बैटरी का बीमा नहीं पाएंगेतीसरी तिमाही में कंपनियों की कमाई उम्मीद से बेहतर, NSE 200 में घटा डाउनग्रेड दबावIndia-US Trade Deal: भारत को 6 महीने के अंदर तय करना होगा कोई एक मानक

ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों के बाद तेजी के साथ खुला बाजार

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 10:05 AM IST
stock market

ग्लोबल मार्केट में तेजी का असर आज यानी 13 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला। आज यानी मंगलवार को बाजार तेजी के साथ खुला।

सेंसेक्स 170 अंकों की बढ़त के साथ 62300 के स्तर पर कारोबार कर रही है तो वहीं निफ्टी 27 अंकों की तेजी के साथ 18524 के स्तर पर खुला।

बैंक निफ्टी में 85 अंकों की तेजी है. ये 42793 के स्तर पर खुला। रुपए की बात करें तो आज फिर रुपये में गिरावट दर्ज की गई है। डॉलर के मुकाबले यह 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.65 के स्तर पर खुला।

भारतीय बाजार में आज इन स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिल सकता है। आइए एक नजर डालते हैं-

Dalmia Bharat:

कंपनी ने 5,666 करोड़ रुपये में जेपी समूह की प्रमुख कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स और उसकी सहयोगी फर्मों की सीमेंट संपत्ति का अधिग्रहण किया। कंपनी मैनेजमेंट ने कहा कि ये अधिग्रहण डालमिया को भारत के मध्य क्षेत्र में विकास करने में मददगार साबित होगा। कंपनी, वित्त वर्ष 2027 तक 75 मिलियन टन की क्षमता वाली अखिल भारतीय कंपनी के रूप में उभरेगी।

Paytm:

कंपनी का इस साल नवंबर में लोन डिसबर्सल करीब 39,000 करोड़ रुपये के सालाना रन रेट पर पहुंच गया। पिछले महीने, कंपनी ने लगभग 37,000 करोड़ रुपये के वार्षिक रन रेट पर लोन बांटा था। शेयर बायबैक प्रस्ताव पर विचार करने के लिए बोर्ड मंगलवार, 13 दिसंबर को बैठक करेगा।

Bank of Maharashtra:

रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के स्वामित्व वाला बैंक आने वाले दिनों में 1,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त टियर -1 (एटी -1) बांड जारी कर सकता है। बॉन्ड, जिनके आवंटन के 5 साल बाद कॉल ऑप्शन होने की संभावना है, को Acuite Rating और Infomerics Ratings द्वारा AA रेटिंग दी गई है।

Maruti Suzuki:

कंपनी ने वैगन आर फ्लेक्स फ्यूल प्रोटोटाइप मॉडल शोकेस किया। कार किसी भी इथेनॉल-पेट्रोल मिश्रण पर चल सकेगी। BS6 फेस-II उत्सर्जन मानदंडों का पालन करने के लिए कंपनी ने इंजन प्रबंधन प्रणाली रणनीति और उत्सर्जन नियंत्रण प्रणाली भी विकसित की है।

Stocks in F&O ban:

BHEL, Delta Corporation, GNFC, and PNB आज 13 दिसंबर को बैन पीरियड में हैं।

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 10:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement