facebookmetapixel
Advertisement
Share Market: Sensex 250 अंक टूटा, Iran-US तनाव और IT शेयरों ने बिगाड़ा खेलSIP मतलब भरोसा! अब निवेशक नहीं घबराते, सालों तक बनाए रखते हैं निवेशखरीफ बुआई पर मॉनसून की मार, सोयाबीन का रकबा 65% घटा; खाद्य तेल के दाम बढ़ने का खतराITR Deadline: सिर्फ 31 तारीख ही नहीं, जुलाई के महीने में टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी हैं ये तारीखें भीAxis MF ने लॉन्च किया ‘Axis Account Plus’, कंपनियां अब खाली पड़े पैसे पर भी कमा सकेंगी रिटर्नबाहरी खतरों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, लेकिन हर जोखिम पर रहेगी पैनी नजर: संजय मल्होत्राRBI FSR 2026: बाहरी झटकों के बावजूद घरेलू फाइनैंशियल सिस्टम मजबूत, AI आधारित साइबर हमले सबसे बड़ा खतराDelhi EV Policy: आपकी पेट्रोल-डीजल, CNG कार नहीं चलेगी? जानिए ऐसे 9 सवालों के जवाबExplainer: जमीन बेचने से हुई कमाई? जानें ‘लैंड सेल’ को लेकर क्या हैं टैक्स के नियम, नहीं तो होगी मुश्किलNoel Tata resign: एक हफ्ते में दूसरा बड़ा कदम, ट्रेंट के बाद वोल्टास को भी अलविदा कहेंगे नोएल टाटा

टाटा मोटर्स का शेयर पांच प्रतिशत से अधिक चढ़ा

Advertisement
Last Updated- April 10, 2023 | 5:34 PM IST
Tata Motors

मार्च तिमाही में वैश्विक थोक बिक्री में आठ प्रतिशत वृद्धि दर्ज करने वाली घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स के शेयर में सोमवार को पांच प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई।

कंपनी का शेयर बीएसई पर 5.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 461.05 रुपये पर बंद हुआ। दिन के दौरान शेयर 8.12 प्रतिशत चढ़कर 473.10 रुपये तक पहुंच गया था। वहीं एनएसई पर कंपनी का शेयर 5.31 प्रतिशत उछलकर 460.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

इसके साथ टाटा मोटर्स बीएसई के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी शेयरों में सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली कंपनी रही। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 7,807.53 करोड़ रुपये बढ़कर 1,53,130.58 करोड़ रुपये हो गया।

टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा था कि वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में जेएलआर सहित समूह वैश्विक थोक बिक्री सालाना आधार पर आठ प्रतिशत बढ़कर 3,61,361 इकाई हो गई।

Advertisement
First Published - April 10, 2023 | 5:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement