facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

ग्रिड संकट से किसे होगा फायदा? NTPC, Adani Power पर एंटीक की राय

Advertisement

बिजली सेक्टर में ट्रांसमिशन और ग्रिड की कमी क्यों बन रही है सबसे बड़ी चुनौती? एंटीक ब्रोकरेज ने NTPC, Adani Power पर दी BUY रेटिंग

Last Updated- June 30, 2026 | 3:45 PM IST
Power Demand

देश में बिजली बनाने की क्षमता लगातार बढ़ रही है और फिलहाल बिजली की कोई बड़ी कमी भी नहीं है। लेकिन अब सबसे बड़ी परेशानी बिजली पैदा करने की नहीं, बल्कि उसे सही समय पर सही जगह तक पहुंचाने की है। ट्रांसमिशन लाइनें समय पर तैयार नहीं हो रही हैं और ग्रिड कनेक्शन मिलने में भी देरी हो रही है। एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी वजह से कई रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट अटक गए हैं और कंपनियां नए प्रोजेक्ट्स में निवेश करने से भी बच रही हैं।

ट्रांसमिशन लाइनें समय पर नहीं बन रहीं

रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (CEA) के मई 2026 के आंकड़े बताते हैं कि देश में बन रही 86 बड़ी ट्रांसमिशन परियोजनाओं में से 57 तय समय से औसतन 10 महीने पीछे चल रही हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत राजस्थान और गुजरात में है, जहां सोलर और विंड एनर्जी के बड़े प्रोजेक्ट लगाए जा रहे हैं। जमीन मिलने में देरी, वन मंजूरी और जरूरी उपकरण समय पर नहीं मिलने की वजह से ये काम अटक रहे हैं।

ग्रिड कनेक्शन के लिए लंबा इंतजार

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस समय करीब 128 गीगावाट बिजली परियोजनाएं ग्रिड कनेक्शन का इंतजार कर रही हैं। इनमें से करीब 60 गीगावाट ऐसे प्रोजेक्ट हैं, जिनके लिए अभी तक ट्रांसमिशन नेटवर्क की योजना भी तैयार नहीं हुई है। यानी बिजली बनाने की तैयारी है, लेकिन उसे सप्लाई करने का रास्ता ही नहीं है। यही वजह है कि कई प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले ही अटक गए हैं।

कंपनियां टाल रही हैं नए प्रोजेक्ट

ट्रांसमिशन की इस परेशानी का असर अब कंपनियों की रणनीति पर भी दिख रहा है। कई कंपनियां नए प्रोजेक्ट शुरू करने में देरी कर रही हैं और निवेश भी धीरे-धीरे कर रही हैं। अब उनका फोकस ऐसे प्रोजेक्ट्स पर है, जो बैटरी स्टोरेज के साथ हों और शाम के समय भी लगातार बिजली दे सकें। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2026 की पहली तिमाही में रिन्यूएबल एनर्जी की करीब 300 गीगावाट घंटे बिजली की कटौती हुई, जिसमें सबसे बड़ी वजह ट्रांसमिशन की कमी रही।

शाम की बिजली की बढ़ रही है मांग

रिपोर्ट का कहना है कि दिन और शाम के समय बिजली की कीमतों में 7 से 8 रुपये प्रति यूनिट तक का अंतर है। इसका मतलब है कि बाजार में सबसे ज्यादा जरूरत ऐसी बिजली की है, जो शाम के समय भी लगातार मिल सके। इसी वजह से अब बैटरी स्टोरेज, राउंड द क्लॉक (RTC) और फर्म डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी (FDRE) जैसे प्रोजेक्ट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है।

किन शेयरों पर है ब्रोकरेज का भरोसा?

एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग का मानना है कि ट्रांसमिशन और ग्रिड की इस चुनौती का फायदा कुछ चुनिंदा कंपनियों को मिल सकता है। ब्रोकरेज ने NTPC को अपनी पहली पसंद बताया है। शेयर का मौजूदा भाव 356 रुपये है और 423 रुपये का टारगेट दिया गया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 19% की संभावित तेजी दिखाता है।

वहीं Adani Power पर भी BUY रेटिंग बरकरार रखी गई है। शेयर का मौजूदा भाव 227 रुपये है और 242 रुपये का टारगेट दिया गया है। यानी इसमें करीब 6.6% की संभावित बढ़त का अनुमान है।

कंपनी मौजूदा भाव ब्रोकरेज रेटिंग टारगेट प्राइस संभावित तेजी
NTPC ₹356 BUY ₹423 करीब 19%
Adani Power ₹227 BUY ₹242 करीब 6.6% (लगभग 7%)

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

Advertisement
First Published - June 30, 2026 | 3:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement