facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

Stocks to watch today: किसी को मिला $2.5 मिलियन का ऑर्डर तो कोई जुटा रहा ₹20,000 करोड़, आज ये 12 स्टॉक्स रहेंगे फोकस में

Advertisement

Stocks to watch today: 5 जून को शेयर बाजार पर टिकी रहें नजरें: रूस-यूक्रेन तनाव और वैश्विक संकेतों के बीच आज ये स्टॉक्स हो सकते हैं एक्टिव

Last Updated- June 05, 2025 | 8:22 AM IST
Stock to buy

Stocks to watch today: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार की तेजी को आगे बढ़ाने के इरादे से हो सकती है, लेकिन वैश्विक बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेत और बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन निवेशकों की धारणा पर असर डाल सकते हैं। सुबह 7:35 बजे तक GIFT NIFTY 8.6 अंक या 0.03% की मामूली बढ़त के साथ 24,738 पर था, जो निफ्टी की सपाट शुरुआत का संकेत दे रहा है। एशिया के प्रमुख बाजारों में भी मिलाजुला प्रदर्शन देखने को मिला। जापान का निक्केई इंडेक्स 0.808% नीचे रहा जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.3% ऊपर दिखा।

अमेरिका के बाजारों में हल्की तेजी रही। S&P 500 में 0.01% की बढ़त दिखी जबकि Dow Jones 0.22% गिरा। कमजोर नौकरी के आंकड़ों के चलते फेडरल रिजर्व पर ब्याज दरों में कटौती का दबाव बढ़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन के ड्रोन हमले का जवाब देंगे। साथ ही ट्रंप ने अफगानिस्तान और म्यांमार समेत 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया है।

बुधवार को घरेलू बाजार में बढ़त रही। BSE सेंसेक्स 260.74 अंक चढ़कर 80,998.25 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 में 77.7 अंकों की तेजी रही और यह 24,620.2 पर बंद हुआ। FII ने ₹1,076.18 करोड़ और DII ने ₹2,566.82 करोड़ की खरीदारी की।

यह भी पढ़ें…Railway से लेकर Defence Stock तक, इन 3 शेयरों पर मोतीलाल ओसवाल की BUY कॉल, ₹3250 तक के टारगेट

आज ये 11 स्टॉक्स रहेंगे फोकस में

KEC International: कंपनी को कुल ₹2,211 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं, जो ऑयल और गैस पाइपलाइन, ट्रांसमिशन-डिस्ट्रीब्यूशन और केबल्स सेक्टर से जुड़े हैं।

Bharat Electronics (BEL): डिफेंस PSU BEL को 16 मई के बाद से अब तक ₹537 करोड़ के और ऑर्डर मिले हैं। इसमें जामर, सॉफ्टवेयर, टेस्ट रिग्स और जहाजों के लिए संचार प्रणाली शामिल है।

Vedanta: वेदांता ने अपनी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़ाकर 1.03 गीगावाट कर ली है और 2030 तक इसे 2.5 गीगावाट पहुंचाने का लक्ष्य है।

YES Bank: कार्लाइल ग्रुप की सहयोगी कंपनी CA Basque Investments ने बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है, जिसके बाद उसे बोर्ड में डायरेक्टर नामित करने का अधिकार नहीं रहेगा।

Hindustan Aeronautics (HAL): कंपनी ने कहा है कि वह LCA मार्क 2 के इंजन को लेकर General Electric (GE) से बातचीत कर रही है। उन्होंने दूसरे किसी भी निर्माता से बातचीत की बात को अफवाह बताया है।

Vodafone Idea: कंपनी ने 27 जून को EGM बुलाई है ताकि ₹20,000 करोड़ के फंड रेज़ और Articles of Association में बदलाव को शेयरहोल्डर से मंजूरी मिल सके।

Reliance Infra: कंपनी पर चल रही दिवालिया प्रक्रिया पर NCLAT ने रोक लगा दी है क्योंकि कंपनी ने ₹92.68 करोड़ की पूरी बकाया राशि चुका दी है।

Apollo Micro Systems: कंपनी ने प्रमोटर और LIC म्यूचुअल फंड को शेयर और वॉरंट जारी कर ₹416 करोड़ से ज्यादा जुटाए हैं।

REC: कंपनी ने ₹1.55 लाख करोड़ तक के NCD जारी कर फंड जुटाने का प्रस्ताव रखा है।

Force Motors: कंपनी की घरेलू बिक्री साल-दर-साल 24.5% बढ़कर 3,002 यूनिट रही, लेकिन निर्यात में 52.2% की गिरावट दर्ज हुई।

Power Grid Corp: कंपनी ने MEL Power Transmission Ltd को ₹8.53 करोड़ में खरीदा है, जो मध्यप्रदेश में एक बिजली निकासी परियोजना विकसित करेगी।

Newgen Software: कंपनी को एक अंतरराष्ट्रीय ग्राहक से $2.5 मिलियन का ऑर्डर मिला है, जो इसके डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोडक्ट्स के लिए है।

Advertisement
First Published - June 5, 2025 | 8:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement