facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

सिर्फ ₹7 में मिल रहा ये Telecom Stock, 67% रिटर्न का मौका – ग्लोबल ब्रोकरेज Citi ने दी BUY रेटिंग!

Advertisement

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) पर कवरेज करने वाले 21 एनालिस्ट्स में से 11 ने 'Sell' रेटिंग दी है। इसके अलावा 5 ने 'Buy' रेटिंग और 5 ने 'Hold' रेटिंग दी है।

Last Updated- April 15, 2025 | 10:18 AM IST
Telecom Stocks

Vodafone Idea Share Price: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Citi ने वोडाफोन आइडिया (Vi) पर ‘Buy’ (High Risk)’ रेटिंग बरकरार रखी है। साथ ही स्टॉक पर टारगेट प्राइस 12 रुपये तय किया है। इस तरह से स्टॉक शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले 67% की संभावित तेजी को दर्शाता है। वोडाफोन आईडिया के शेयर शुक्रवार को 7.18 रुपये पर बंद हुआ थे।

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी  (Citi) ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में बताया कि सरकार की तरफ से ₹3,700 करोड़ के स्पेक्ट्रम बकाया को इक्विटी में बदलने के चलते टेलीकॉम कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 49% हो गई है। इसके अलावा क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ICRA ने वोडाफोन आइडिया की रेटिंग को इंवेस्टमेंट ग्रेड (BBB-) में अपग्रेड किया है। इससे कंपनी को बैंक कर्ज जुटाने में मदद मिलेगी।

Also Read: Q4 results today: ICICI Pru Life और IREDA समेत 9 कंपनियों के आज आएंगे नतीजे, शेयरों में दिख सकती है हलचल

ब्रोकरेज Vi और इंडस टावर्स दोनों पर पॉजिटिव

Citi वोडाफोन आइडिया और इंडस टावर्स, दोनों को लेकर पॉजिटिव बनी हुई है। कंपनी ने 9 अप्रैल को इनवेस्टर प्रेजेंटेशन में कहा कि टैरिफ में बढ़ोतरी और सब्सक्राइबर ऐडिशन इसके रेवेन्यू ग्रोथ के मुख्य ड्राइवर होंगे। महंगाई के दबाव को देखते हुए कंपनी का मानना है कि टैरिफ में और बढ़ोतरी की जरूरत है।

कंपनी ने यह भी कहा कि ARPU (प्रति यूज़र एवरेज इनकम) में बढ़ोतरी की काफी गुंजाइश है। ऐसा इसलिए क्योंकि यूज़ेज कई गुना बढ़ गया है। हालांकि, ARPU उसी रफ्तार से नहीं बढ़ा। ग्राहकों की ज्यादा टैरिफ देने की क्षमता पहले ही स्थापित हो चुकी है। भविष्य के निवेशों और बेहतर रिटर्न के लिए आगे टैरिफ में बढ़ोतरी जरूरी है। कंपनी का फोकस अब ARPU सुधारने और कस्टमर रिटेंशन पर रहेगा। वोडाफोन आइडिया ने अगले तीन वर्षों में ₹50,000–55,000 करोड़ के कैपेक्स प्लान की भी घोषणा की है।

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) पर कवरेज करने वाले 21 एनालिस्ट्स में से 11 ने ‘Sell’ रेटिंग दी है। इसके अलावा 5 ने ‘Buy’ रेटिंग और 5 ने ‘Hold’ रेटिंग दी है। वहीं, इंडस टावर्स को ट्रैक करने वाले 24 एनालिस्ट्स में 13 ने ‘Buy’, 6 ने ‘Hold’ और 5 ने ‘Sell’ रेटिंग दी है। वोडाफोन आइडिया के शेयर शुक्रवार को 1.13% ऊपर ₹7.18 पर बंद हुए और मंगलवार को बाजार खुलते ही यह 2% से ज्यादा चढ़ गए। वहीं, इंडस टावर्स के शेयर 0.86% ऊपर ₹373.40 पर बंद हुए। इनमें भी आज तेजी देखने को मिली है।

Vodafone Idea Share History

वोडाफोन आईडिया का शेयर अपने हाई से 171% टूट चुका है। स्टॉक का 52 वीक्स हाई 19.15 रुपये और 52 वीक्स लो 6.60 रुपये है। पिछले एक महीने में शेयर का परफॉर्मेंस लगभग सपाट रहा है। जबकि एक साल में शेयर 5.77% गिरा है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 80,173.85 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - April 15, 2025 | 10:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement