facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFOs: जियोब्लैकरॉक, श्रीराम और अल्टिवा के नए फंड होंगे लॉन्च, देखें पूरी जानकारीGST Council Meeting: जीएसटी परिषद की बैठक टली, अब 7 अक्टूबर को होने की संभावनाBS Roundtable: बंगाल बेकन्स में सोमवार को स्वपन दासगुप्ता रखेंगे पश्चिम बंगाल के विकास की दिशाडिजिटल पहुंच और लागत की जागरूकता से बढ़ा डायरेक्ट प्लान का रुझान, रिटेल निवेशक आगेUN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Stock Split: स्टेनलेस स्टील बनाने कंपनी करने जा रही है स्टॉक स्प्लिट, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते

Advertisement

कंपनी ने अपने शेयरों को 1:10 के रेशियो में बांटने का प्रस्ताव पास किया है और इसके लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स कर दी है

Last Updated- November 22, 2025 | 3:06 PM IST
Avro india Stock Split
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

स्टेनलेस स्टील बनाने वाली कंपनी यूनिसन मेटल्स लिमिटेड ने बड़ा फैसला लिया है। कंपनी अपने शेयरों को 1:10 के रेशियो में स्प्लिट करने जा रही है। मतलब अभी जो एक शेयर 10 रुपये फेस वैल्यू का है, उसे दस छोटे-छोटे शेयरों में बांट दिया जाएगा, हरेक का फेस वैल्यू सिर्फ 1 रुपया रहेगा। यह प्रस्ताव 29 सितंबर 2025 को हुई एनुअल जनरल मीटिंग में शेयरहोल्डर्स ने पास कर दिया था। इसके लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 28 नवंबर 2025 फिक्स कर दी है। जिसके पास भी इस दिन ट्रेडिंग खत्म होने तक यूनिसन मेटल्स के शेयर होंगे, उसे अपने एक शेयर की जगह सीधे दस नए शेयर मिल जाएंगे।

हालांकि, इस स्प्लिट से निवेश की कुल वैल्यू में कोई फर्क नहीं पड़ेगा, बस शेयरों की संख्या दस गुना हो जाएगी और कीमत भी उसी हिसाब से अपने आप एडजस्ट हो जाएगी। इस स्प्लिट का मकसद है छोटे निवेशकों के लिए शेयर खरीदना आसान करना और मार्केट में लिक्विडिटी बढ़ाना।

बता दें कि यूनिसन मेटल्स UCM ग्रुप का हिस्सा है और हॉट-कोल्ड रोल्ड स्टेनलेस स्टील शीट्स बनाती है। खास बात ये कि यूनाइटेड नेशंस की संस्था यूनिडो (UNIDO) ने भी इसे स्टेनलेस स्टील शीट्स, किचनवेयर, बर्तन-कटलरी और स्टोरेज टैंक्स जैसे प्रोडक्ट्स में कोलैबोरेशन के लिए चुना है। BSE के मुताबिक, कंपनी का मार्केट कैप अभी 66.62 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - November 22, 2025 | 3:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement