facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

यह सीमेंट कंपनी हर शेयर पर दे रही ₹50 का डिविडेंड, फायदा उठाने का आज आखिरी मौका

Advertisement

श्री सीमेंट ने स्टॉक एक्सचेंज को दी सूचना में बताया था कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया जाएगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 5 फरवरी 2025 है।

Last Updated- February 04, 2025 | 12:37 PM IST
Cement Sector Outlook

Dividend Stock: श्री सीमेंट (Shree Cement) के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली। दरअसल, कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था। इसकी रिकॉर्ड डेट 5 फरवरी 2025 है। ऐसे में जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक Shree Cement के शेयर होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

यदि कोई इन्वेस्ट्रर श्री सीमेंट का 50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड पाना चाहता है, तो उसके पास मंगलवार (4 फरवरी) तक शेयर खरीदने अंतिम मौका है। बता दें कि शेयर बाजार के T+1 सेटलमेंट नियम की वजह से, यदि कोई निवेशक आज (4 फरवरी) शेयर खरीदता है, तो उसे 5 फरवरी को शेयर की डिलीवरी मिलेगी। इस तरह निवेशक 5 फरवरी की रिकॉर्ड डेट तक शेयरधारक बन जाएगा।

इस बीच, श्री सीमेंट के शेयर मंगलवार को बीएसई पर इंट्राडे में 197.75 रुपये या 0.72% की बढ़त लेकर 27718.25 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। कंपनी के शेयर पिछले एक महीने में 6% से ज्यादा चढ़ चुके है। जबकि पिछले एक साल में शेयर 2.62% गिरा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 28,950 रुपये और 52 वीक लो 23,500 रुपये है।

अकॉउंट में कब जमा होगा डिविडेंड का पैसा?

श्री सीमेंट ने स्टॉक एक्सचेंज को दी सूचना में बताया था कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया जाएगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 5 फरवरी 2025 तय की गई है। वहीं, डिविडेंड का भुगतान 17 फरवरी 2025 को किया जाएगा।

कैसे रहे श्री सीमेंट के Q3 नतीजे?

श्री सीमेंट ने पिछले सप्ताह अपने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कियें। कंपनी ने बताया कि उसका मुनाफे में गिरावट आई है। इसके लिए कंपनी ने कमजोर कीमतों और सीजन के लिहाज से कमजोर गतिविधियों का हवाला दिया है। कंपनी का 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट 72.5 प्रतिशत घटकर 193 करोड़ रुपये रह गया। ऑपरेशन से कुल रेवेन्यू भी दिसंबर तिमाही में 12 प्रतिशत घटकर 4,573 करोड़ रुपये रह गया।

हालांकि, बाजार की अग्रणी कंपनी अल्ट्राटेक और उसकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कंपनियों, अदाणी समूह के स्वामित्व वाली अंबुजा और एसीसी को लाभ हुआ, क्योंकि उनके अधिग्रहण से बिक्री बढ़ाने में मदद मिली।

Advertisement
First Published - February 4, 2025 | 12:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement