facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

Tata Group Stock: पोर्टफोलियो में लगाएं इस टाटा स्टॉक का तड़का, 1 साल में मिल सकता है 21% रिटर्न

Advertisement

Tata Group Stock to Buy: ब्रोकरेज ने टाटा ग्रुप के स्टॉक पर अपनी 'BUY' रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 1360 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है।

Last Updated- June 10, 2025 | 11:12 AM IST
Trent Share Price

Tata Group Stock to Buy: टाटा ग्रुप की टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products) के शेयर मंगलवार (10 जून) को शुरुआती कारोबार में करीब 1 प्रतिशत चढ़ गए। इसकी तुलना में बीएसई सेंसेक्स 82,475 अंक के करीब लगभग सपाट कारोबार कर रहा था। टाटा कंज्यूमर घरेलू बाजार में टाटा टी, टेटली और टाटा साल्ट जैसे जाने-मानें प्रोडक्ट्स बेचती हैं।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के टाटा कंज्यूमर पर खरीदारी की सलाह के चलते शेयर में हलचल देखने को मिल रही है। ब्रोकरेज ने कंपनी की तरफ से जारी वित्त वर्ष 2024-25 की सालाना रिपोर्ट के बाद शेयर में निवेश की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि स्टॉक अगले 12 महीने 1360 रुपये तक जा सकता है। चलिए जानतें है ब्रोकरेज फर्म ने क्या कहा।

Tata Consumer Products: टारगेट प्राइस ₹1360| रेटिंग BUY|

मोतीलाल ओसवाल ने टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products) पर अपनी ‘BUY’ रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 1360 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह, स्टॉक 21% का अपसाइड दिखा सकता है। टाटा कंज्यूमर के शेयर सोमवार को बीएसई पर 1120 रुपये पर बंद हुए।

स्टॉक के प्रदर्शन पर नजर डाले तो पिछले एक महीने इसका प्रदर्शन सपाट रहा है। जबकि इस दौरान बीएसई सेंसेक्स करीब 4% चढ़ा है। हालांकि, तीन महीने में स्टॉक में 17% की तेजी आई है। वहीं, छह महीने में स्टॉक 21.14% चढ़ा है। एक साल में शेयर का परफॉर्मेंस सपाट रहा है। दो साल में शेयर ने 41.94% और तीन साल में 50% का रिटर्न दिया है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 1,11,126 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें…Sun Pharma, Cipla समेत इन 6 Pharma Stocks को ब्रोकरेज ने बताया टॉप पिक, तगड़े रिटर्न की उम्मीद

Tata Consumer Products: ब्रोकरेज ने क्यों दी BUY रेटिंग ?

ब्रोकरेज के अनुसार, टाटा कंज्यूमर ग्रोथ की दोहरी स्ट्रेटेजी पर काम कर रही है। पहली, टाटा सम्पन (Tata Sampann), टाटा सोलफुल (Tata Soulfull) और रेडी-टू-ईट/रेडी-टू-कंज़्यूम सेगमेंट जैसे नए ग्रोथ कारकों को आगे बढ़ाना और अपने मुख्य बिजनेस को और मजबूत करना।

दूसरा, टाटा कंज्यूमर अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का अग्रेसिव विस्तार कर रही है। साथ ही सप्लाई चेन में डिजिटल क्षमताओं का लाभ उठाने पर जोर दे रही है ताकि अगले चरण की वृद्धि को गति दी जा सके।

ब्रोकरेज ने कहा हम FY25-27 के दौरान राजस्व/EBITDA/PAT में क्रमशः 8%/13%/20% की CAGR की उम्मीद करते हैं और अपने SoTP आधारित टारगेट प्राइस को ₹1360 पर तय करते हैं। हम अपनी BUY रेटिंग को दोहराते हैं।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - June 10, 2025 | 10:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement