facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

Stocks to Watch: HDFC Bank, HUL, ICICI Pru, Tata Tech से लेकर BPCL तक, आज इन स्टॉक्स में दिखेगा एक्शन

Advertisement

टाटा ग्रुप की कंपनी का टाटा टेक मुनाफा दिसंबर तिमाही में 169 करोड़ रुपये पर स्टेबल रहा। वही रेवेन्यू सालाना आधार पर मामूली रूप से बढ़कर 1,320 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- January 22, 2025 | 8:39 AM IST
Stocks to Watch today

Stocks to Watch today: वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेतों के बीच बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी50 बुधवार (22 जनवरी) को पॉजिटिव रुख के साथ खुल सकते है। GIFT निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 7 बजे 68 अंक बढ़कर 23,172 पर कारोबार कर रहा था, जो कि शेयर बाजारों के हरे निशान में खुलने का संकेत देता है।

घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 1235.08 अंक या 1.60 प्रतिशत टूटकर 75,838.36 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 320.10 अंक या 1.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,024.65 पर बंद हुआ।

इस बीच, बुधवार को इन स्टॉक्स में दिख सकता है एक्शन

Q3 results today: एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, कोफोर्ज, एलेकॉन इंजीनियरिंग, गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस, ग्रेविटा इंडिया, हेरिटेज फूड्स, हुडको, लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज, नुवोको विस्टास कॉर्पोरेशन, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, पॉलीकैब इंडिया, टाटा कम्युनिकेशंस, उजास एनर्जी और जेनसर टेक्नोलॉजीज समेत 50 कंपनियां आज अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान करेंगी।

ICICI Prudential Life Insurance: कंपनी का दिसंबर तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 43.17% बढ़कर 325.65 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 227.5 करोड़ रुपये था। न्यू बिजनेस वैल्यू (VNB) भी तीसरी तिमाही में 18.6 प्रतिशत बढ़कर 517 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 436 करोड़ रुपये था।

Tata Technologies: टाटा ग्रुप की कंपनी का मुनाफा दिसंबर तिमाही में 169 करोड़ रुपये पर स्टेबल रहा। वही रेवेन्यू सालाना आधार पर मामूली रूप से बढ़कर 1,320 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 1,289 करोड़ रुपये था। एबिटा 234 करोड़ रुपये रहा, मार्जिन में मामूली गिरावट के साथ 18.31 फीसदी से 17.77 फीसदी पर आ गया।

Jana Small Finance Bank: बैंक का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर घटकर 111 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 135 करोड़ रुपये था। राजस्व सालाना आधार पर बढ़कर 1,177 करोड़ रुपये हो गया। पिछली वित्त वर्ष की सामान तिमाही में यह 1,038 करोड़ रुपये था। ग्रॉस एनपीए सुधरकर 2.80 प्रतिशत (क्यूओक्यू 2.97 प्रतिशत से) हो गया, जबकि शुद्ध एनपीए घटकर 0.94 प्रतिशत (क्यूओक्यू 0.99 प्रतिशत) हो गया।

Advertisement
First Published - January 22, 2025 | 8:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement