facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

₹100 से कम का शेयर दे सकता है 23% रिटर्न, 52 वीक लो के पास मिल रहा है बड़ा मौका; ब्रोकरेज ने कहा– BUY करो

Advertisement

Stock to buy under ₹100: ब्रोकरेज हाउस मिराए एसेट शेयरखान ने Aditya Birla Fashion शेयर को खरीदने की सलाह दी है। स्टॉक पर ₹95 का टारगेट प्राइस रखा है।

Last Updated- June 10, 2025 | 12:28 PM IST
stocks to buy today

Stock to buy under ₹100: वैश्विक बाजारों से पॉजिटिव सेंटीमेंट्स लेते हुए भारतीय शेयर बाजार मंगलवार (10 जून) को बढ़त में ओपन हुए। हालांकि, कारोबार के आगे बढ़ने के साथ बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। निवेशक अमेरिकी और चीन के बीच ट्रेड को लेकर लगातार दूसरे दिन जारी बातचीत पर नजरें गड़ाएं हुए हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिका-चीन तनाव को कम करने के प्रयास स्वागत योग्य हैं। लेकिन व्यापक समझौते में समय लग सकता है। निवेशक अन्य व्यापारिक साझेदारों के साथ स्थायी सौदे तक पहुंचने की दिशा में ठोस कदम उठाने की भी उम्मीद कर रहे हैं।

बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज हाउस मिराए एसेट शेयरखान ने आदित्य बिरला ग्रुप की कंपनी आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (ABFRL) के शेयर को खरीदने की सलाह दी है।

Also Read: Stock Market Open: मजबूत ग्लोबल सेंटीमेंट्स से बढ़त में खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा; निफ्टी 25100 के पार

Aditya Birla Fashion: टारगेट प्राइस ₹95| रेटिंग BUY|

मिराए एसेट शेयरखान ने आदित्य बिरला फैशन के शेयर पर अपनी खरीदारी की सलाह को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 95 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह, स्टॉक 23% का अपसाइड दिखा सकता है। आदित्य बिरला फैशन के शेयर सोमवार को 77.39 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज ने कहा कि डिमर्जर के बाद बने आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल ने सालाना आधार पर 9.2% की राजस्व वृद्धि दर्ज की है। EBITDA मार्जिन में भी 970 बेसिस प्वाइंट्स की सालाना बढ़ोतरी हुई है, जो अब 11.9% हो गया है। कंपनी का घाटा घटकर ₹161 करोड़ रह गया, जो Q4FY24 में ₹287 करोड़ था।

ब्रोकरेज के अनुसार, डिमर्जर के बाद ₹2,350 करोड़ की ग्रॉस कैश पोजिशन के साथ, मैनेजमेंट ने एक आक्रामक ग्रोथ योजना तैयार की है। इसका लक्ष्य अगले पांच वर्षों में कंपनी के रेवेन्यू को तीन गुना और EBITDA मार्जिन को दोगुना करना है। कंपनी सालाना लगभग ₹400 करोड़ के पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) की योजना बना रही है।

Also Read: Tata Group Stock: पोर्टफोलियो में लगाएं इस टाटा स्टॉक का तड़का, 1 साल में मिल सकता है 21% रिटर्न

Aditya Birla Fashion Stock History

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का शेयर अपने हाई से 37% नीचे ट्रेड कर रहा है। स्टॉक का 52 वीक्स का हाई 121.74 रुपये और 52 वीक्स लो 76.10 रुपये है। पिछले एक महीने में शेयर में लगभग 10% की गिरावट आई है। छह महीने में स्टॉक 25.45% और एक साल में 28% गिर गया है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोक्रेजीज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - June 10, 2025 | 12:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement