facebookmetapixel
Advertisement
Vedanta Aluminium बना लार्ज कैप, क्या अब ₹540 तक जाएगा शेयर? ब्रोकरेज ने दी Buy रेटिंगIC Electricals IPO Listing: निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, 68% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरअब पोस्टमैन बनाएगा आपके बच्चे का Blue Aadhaar! घर बैठे ऐसे उठाएं इस खास सुविधा का फायदाIndia-UK ट्रेड डील: अब ब्रिटेन से लग्जरी कारें मंगाना हुआ सस्ता, सरकार ने जारी किए नए नियमWhatsApp Username Feature: यूजरनेम फीचर पर WhatsApp ने सरकार को भेजा जवाब, अब IT मंत्रालय करेगा जांचTCS Q1: AI बिजनेस में दम, ₹3000 तक के टारगेट; क्या अभी खरीदने का सही समय है? दिग्गज ब्रोकरेज की रिपोर्टSIP स्टॉक में करें या म्युचुअल फंड में? कहां बनेगी ज्यादा दौलत; एक्सपर्ट्स ने दूर किया कन्फ्यूजनग्लोबल टेंशन के बीच सोना ₹410 हुआ सस्ता, चांदी ₹477 चढ़ीWeak Monsoon Impact: कमजोर मानसून से कैसे प्रभावित होती है भारत की अर्थव्यवस्था? खेती से महंगाई तक पड़ता है सीधा असरनंदन नीलेकणि का अब तक का सबसे बड़ा निजी निवेश, ₹2,200 करोड़ के फंड पर बड़ा भरोसा

5 साल में 1111% रिटर्न दे चुकी कंपनी ने किया स्टॉक स्प्लिट का ऐलान, 10 हिस्सों में बंटेंगे शेयर; रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Advertisement

रेगुलटरी फाईलिंग के अनुसार, ओएसिस सिक्योरिटीज के स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते शुक्रवार यानी 28 फरवरी 2025 तय की गई है।

Last Updated- February 24, 2025 | 11:04 AM IST
stock split

Stock Split: फाइनेंशियल सेक्टर की एनबीएफसी कंपनी ओएसिस सिक्योरिटीज (Oasis Securities) के शेयर सोमवार (24 फरवरी) को बाजार में बड़ी गिरावट के बावजूद इंट्राडे ट्रेड में 2% तक चढ़ गए। सुबह 11 बजे कंपनी के शेयर बीएसई पर 5.70 रुपये या 2% चढ़कर 290 पर कारोबार कर रहे थे।

ओएसिस सिक्योरिटीज के शेयरों में यह उछाल बोर्ड के स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी देने के बाद आया है। कंपनी के बोर्ड ने 10:1 के रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी है। इसके तहत हर एक इक्विटी शेयर को 10 टुकड़ो में बांटा जाएगा। हालांकि, शेयर की कीमत भी उसी रेश्यो में घट जाएगी।

आसान भाषा में बताए तो अगर आपके पास 1 शेयर है, तो वो 10 हिस्सों में बंट जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि स्टॉक की कीमत घट जाएगी और छोटे निवेशकों को इसमें निवेश करने का मौका मिल सकता है।

ओएसिस सिक्योरिटीज ने एक्सचेंज फाईलिंग में कहा कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद ओसिस सिक्योरिटीज की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी।

ओएसिस सिक्योरिटीज के स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट

रेगुलटरी फाईलिंग के अनुसार, ओएसिस सिक्योरिटीज के स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते शुक्रवार यानी 28 फरवरी 2025 तय की गई है। अगर आप इस स्टॉक स्प्लिट का फायदा उठाना चाहते हैं, तो इस डेट से पहले आपके पास शेयर होने चाहिए।

पहली बार कर रही है स्टॉक स्प्लिट

BSE के डेटा के मुताबिक, कंपनी पहली बार अपने शेयरों को स्प्लिट कर रही है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने कोई डिविडेंड नहीं दिया है।

5 साल में 1087% रिटर्न दे चुका है स्टॉक

ओएसिस सिक्योरिटीज के शेयरों ने पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन किया है। स्टॉक पिछले एक महीने में 9.14% चढ़ चुका है। हालांकि, पिछले तीन महीने में यह 24.46% गिर चुका है। वहीं, पिछले एक साल में शेयर ने लगभग 200% का रिटर्न दिया है। जबकि पिछले दो साल में शेयर 362% और पिछले पांच साल में 1111% भाग चुका है। स्टॉक का 52 वीक हाई 434 रुपये जबकि लो 92.01 रुपये है। बीएसई पर स्टॉक का मार्केट कैप 53.79 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - February 24, 2025 | 10:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement