facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

Share Market Update: मजबूत उछाल के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 400 से ज्यादा अंक चढ़ा; निफ्टी 22,500 के पार; IndusInd Bank 5% उछला

Advertisement

अमेरिकी शेयर बाजार में शुक्रवार को जोरदार तेजी दर्ज की गई। NASDAQ 2.6%, Dow Jones 1.7%, और S&P 500 2.1% चढ़ा। इसका असर आज एशियाई बाजारों पर भी दिख रहा है।

Last Updated- March 17, 2025 | 9:40 AM IST
Stock Market
Representative image

Share Market Update, 17 March: ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार (17 मार्च) को पॉजिटिव शुरुआत के साथ खुले।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 73,830 अंक के स्तर पर लगभग सपाट खुला। हालांकि, खुलते ही यह 280 अंक चढ़कर 74 हजार के पार चला गया था। सुबह 9:25 बजे सेंसेक्स 360.67 अंक या 0.49% चढ़कर 74,189.58 पर कारोबार कर रहा था।

दूसरी तरफ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 80 अंक बढ़कर 22,480 के स्तर पर पहुंच गया। सुबह 9:25 बजे यह 112 अंक या 0.5% की तेजी के साथ 22,509 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक बाजारों में तेजी

अमेरिकी शेयर बाजार में शुक्रवार को जोरदार तेजी दर्ज की गई। NASDAQ 2.6%, Dow Jones 1.7%, और S&P 500 2.1% चढ़ा। इसका असर आज एशियाई बाजारों पर भी दिख रहा है। हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्केई 1.4% ऊपर है। ताइवान और कोस्पी में 1% से ज्यादा की बढ़त है, जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स 0.7% और शंघाई कंपोजिट 0.4% ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

ग्लोबल मार्केट में इस हफ्ते ब्याज दरों को लेकर फैसलों पर नजर बनी रहेगी। अमेरिकी फेडरल रिजर्व और जापान का सेंट्रल बैंक 19 मार्च को नीति जारी करेंगे, जबकि बैंक ऑफ इंग्लैंड 20 मार्च को ब्याज दरों पर फैसला सुनाएगा।

घरेलू संकेत

तकनीकी रूप से निफ्टी अभी 22,250 – 22,650 के दायरे में कंसोलिडेट हो रहा है। अगर इसमें ब्रेकआउट होता है, तो यह 23,100 या उससे ऊपर जा सकता है, वहीं, अगर ब्रेकडाउन हुआ तो 21,800 तक गिर सकता है।

भारत में फरवरी महीने के थोक मूल्य सूचकांक (WPI) महंगाई के आंकड़े निवेशकों के लिए अहम रहेंगे। जनवरी में यह घटकर 2.31% पर आ गया था, जो दिसंबर में 2.37% था। हालांकि, जनवरी में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में गिरावट आई, लेकिन खाद्य उत्पाद निर्माण और टेक्सटाइल सेक्टर में लागत बढ़ी।

अदाणी ग्रुप पर फोकस

अदाणी ग्रुप के शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी, क्योंकि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.1 लाख करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर (Capex) योजना का ऐलान किया है। यह चालू वित्त वर्ष के 92,000 करोड़ रुपये से अधिक है। यह निवेश ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर केंद्रित होगा।

Advertisement
First Published - March 17, 2025 | 8:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement