facebookmetapixel
Advertisement
ऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेज

Share market holiday: क्या 2 अक्टूबर को शेयर बाजार बंद रहेगा? चेक कर लें अक्टूबर में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Advertisement

Share market holiday: अक्टूबर महीने में भारतीय शेयर बाजार तीन दिन ट्रेडिंग सेशन के लिए बंद रहेंगे। इन तारीखों पर बाजारों में सामान्य लेन-देन नहीं होगा।

Last Updated- October 01, 2025 | 10:15 AM IST
Share market holiday

Share market holiday: अक्टूबर महीने में भारतीय शेयर बाजार तीन दिन ट्रेडिंग सेशन के लिए बंद रहेंगे। इन तारीखों पर बाजारों में सामान्य लेन-देन नहीं होगा। 2 अक्टूबर (गुरुवार) को महात्मा गांधी जयंती और दशहरा के अवसर पर BSE और NSE दोनों ही बाजार बंद रहेंगे। यह जानकारी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी की गई है।

इसके अलावा शेयर बाजार 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को भी ट्रेडिंग के लिए बंद रहेंगे। दिवाली लक्ष्मी पूजन और बलिप्रतिपदा की छुट्टी के चलते इन दोनों बाजार में ट्रेड नहीं होगा। इससे पहले 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के अवसर पर बाजार में लेनदेन नहीं हो सका था।

वहीं, नवंबर में शेयर बाजार एक दिन के लिए बंद रहेगा। 5 नवंबर को प्रकाश पर्व (श्री गुरु नानक देव जयंती) के अवसर पर बाजारों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा, 25 दिसंबर को क्रिसमस के कारण भी बाजार बंद रहेंगे।

Diwali Muhurat Trading Session

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने दिवाली के शुभ अवसर पर होने वाली ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ के समय की घोषणा कर दी है। हर साल दिवाली के दिन एक घंटे का यह विशेष ट्रेडिंग सेशन एक पारंपरिक रस्म के रूप में आयोजित किया जाता है। मुहूर्त ट्रेडिंग को भारतीय शेयर बाजारों में नए हिंदू वर्ष की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

स्टॉक एक्सचेंज ने 21 अक्टूबर को ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ के नाम से एक घंटे का खास ट्रेडिंग सेशन रखा है। यह सेशन दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक चलेगा। पिछले साल मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन शाम 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित किया गया था।

नए ट्रेडिंग सेशन के साथ ही नए संवत (विक्रम संवत 2082) शुरू हो जाएगा। यह हिंदू कैलेंडर का नया साल है जो दिवाली के दिन शुरू होता है। ऐसा माना जाता है कि ‘मुहूर्त’ यानी शुभ समय में ट्रेडिंग करने से निवेशकों को समृद्धि और आर्थिक बढ़त मिलती है।

Advertisement
First Published - October 1, 2025 | 10:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement