facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

NSE Holidays 2025: अक्टूबर में 3 दिन बंद रहेंगे बाजार, 2 अक्टूबर को ट्रेडिंग होगी या नहीं? चेक करें डीटेल

Advertisement

NSE holidays 2025: नवंबर में भी बाजार एक दिन के लिए बंद रहेगा। 5 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव के अवसर पर बाजारों की छुट्टी रहेगी।

Last Updated- September 29, 2025 | 10:13 AM IST
NSE holidays 2026

NSE holidays 2025: भारतीय शेयर बाजार अक्टूबर में तीन ट्रेडिंग सेशन के लिए बंद रहेंगे। इस दौरान बाजारों में सामान्य रूप से ट्रेडिंग नहीं होगी। बाजार में 2 अक्टूबर (गुरुवार) को अवकाश रहेगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की आधिकारिक वेबसाइटों के अनुसार, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) और दशहरा (Dussehra) के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार ट्रेडिंग के लिए बंद रहेंगे।

इसके अलावा शेयर बाजार 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को भी ट्रेडिंग के लिए बंद रहेंगे। दिवाली लक्ष्मी पूजन और बलिप्रतिपदा की छुट्टी के चलते इन दोनों बाजार में ट्रेड नहीं होगा। इससे पहले 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के अवसर पर बाजार में लेनदेन नहीं हो सका था।

वहीं, नवंबर में भी बाजार एक दिन के लिए बंद रहेगा। 5 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव के अवसर पर बाजारों की छुट्टी रहेगी। जबकि 25 दिसंबर को क्रिसमस (Christmas) के चलते बाजार बंद रहेंगे।

Diwali Muhurat Trading 2025

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने दिवाली के पावन अवसर पर होने वाली ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ के समय की घोषणा कर दी है। हर साल दिवाली पर यह एक घंटे का विशेष ट्रेडिंग सेशन होता है, जिसे एक रस्म के रूप में आयोजित किया जाता है। मुहूर्त ट्रेडिंग भारतीय शेयर बाजारों में नए हिंदू कैलेंडर वर्ष की शुरुआत का प्रतीक होती है।

स्टॉक एक्सचेंज ने 21 अक्टूबर को ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ के नाम से एक घंटे का खास ट्रेडिंग सेशन रखा है। यह सेशन दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक चलेगा। पिछले साल मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन शाम 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित किया गया था।

नए ट्रेडिंग सेशन के साथ ही नए संवत (विक्रम संवत 2082) शुरू हो जाएगा। यह हिंदू कैलेंडर का नया साल है जो दिवाली के दिन शुरू होता है। ऐसा माना जाता है कि ‘मुहूर्त’ यानी शुभ समय में ट्रेडिंग करने से निवेशकों को समृद्धि और आर्थिक बढ़त मिलती है।

Advertisement
First Published - September 29, 2025 | 9:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement