शेयर बाजार

SEBI ने डेबॉक इंडस्ट्रीज, प्रवर्तकों को कैपिटल मार्केट से किया बैन

SEBI ने इन तीन व्यक्तियों द्वारा की गई कथित धोखाधड़ी गतिविधियों से अर्जित कुल 89.24 करोड़ रुपये की अवैध कमाई को भी जब्त कर लिया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 24, 2024 | 11:52 AM IST

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शुक्रवार को राजस्थान स्थित डेबॉक इंडस्ट्रीज लिमिटेड और इसके प्रवर्तक व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश मनवीर सिंह को निवेशकों से धोखाधड़ी करने के लिए पूंजी बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है।

नियामक ने कहा कि प्रवर्तक कंपनी से धन की हेराफेरी में संलिप्त हैं। इनके अलावा, डेबॉक इंडस्ट्रीज (डीआईएल) के प्रवर्तक सुनील कलोट और मुकेश मनवीर सिंह की पत्नी प्रियंका शर्मा को भी प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इसके अलावा, नियामक ने इन तीन व्यक्तियों द्वारा की गई कथित धोखाधड़ी गतिविधियों से अर्जित कुल 89.24 करोड़ रुपये की अवैध कमाई को भी जब्त कर लिया है।

सेबी ने इन लोगों पर कई और प्रतिबंध भी लगाए हैं। एनएसई पर सूचीबद्ध डेबॉक इंडस्ट्रीज मुख्य रूप से कृषि उपकरण, होटल सेवाओं और खनन में व्यापार करती है।

First Published : August 24, 2024 | 11:52 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)