facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

PSU कंपनी से मिला सोलर पावर का ठेका, रिलायंस पावर का शेयर 4% दौड़ा; मई में 30% उछल गया भाव

Advertisement

Reliance Power: बाजार खुलते ही रिलायंस पावर के शेयरों में तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर गुरुवार को बीएसई पर 4% से ज्यादा चढ़कर 52.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए।

Last Updated- May 29, 2025 | 10:12 AM IST
Reliance Power

Reliance Power Share Price: अनील अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयर गुरुवार (29 मई) को शुरुआती कारोबार में 4 फीसदी से ज्यादा उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी उसकी सब्सिडायरी कंपनी एसजेवीएन लिमिटेड (SJVN Limited) से सोलर पावर का ठेका मिलने के चलते आई है।

रिलायंस पावर की सब्सिडायरी कंपनी रिलायंस एनयू एनर्जीज़ प्राइवेट लिमिटेड को एसजेवीएन से इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (ISTS) से जुड़ा 350 मेगावॉट के सोलर पावर प्रोजेक्ट के लेटर ऑफ इंटेंट (LOA) मिला है। साथ ही कंपनी को 175 मेगावॉट/700 मेगावॉट-घंटे (MWh) की बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) के लिए भी लेटर प्राप्त हुआ है। एसजेवीएन एक नवरत्न पीएसयू कंपनी है।

कंपनी ने बुधवार को एक्सचेंज फाईलिंग में बताया प्रोजेक्ट के चालू होने के बाद रिलायंस पावर के पोर्टफोलियो में 600 मेगावॉट की सोलर DC क्षमता और 700 मेगावॉट-घंटे की BESS क्षमता जुड़ जाएगी। इस परियोजना के साथ रिलायंस पावर की कुल क्लीन एनर्जी पाइपलाइन अब 2.4 गीगावॉट सोलर DC और 2.5 गीगावॉट-घंटे BESS क्षमता तक पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें…PSU Bank समेत इन तीन दमदार स्टॉक्स पर BUY की सलाह, दिए गए ₹1,950 तक के टारगेट

Reliance Power Share: एक महीने में 30% उछला

आर्डर की खबर के बाद गुरुवार को बाजार खुलते ही रिलायंस पावर के शेयरों में तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर बीएसई पर 4 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 52.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। यह अपनी 52 वीक्स हाई के करीब ट्रेड कर रहे हैं। शेयर का ऑल टाइम हाई 55.10 रुपये है।

पिछले एक महीने में शेयर में 26.07% की तेजी आ चुकी है। जबकि केवल मई महीने में यह अब तक 30% चढ़े हैं। तीन महीने में स्टॉक के प्राइस में 55% का इजाफा हुआ है। वहीं, एक साल में स्टॉक ने 105.08%, दो साल में 289.60% और पांच साल में 2524% का तगड़ा रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - May 29, 2025 | 10:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement