facebookmetapixel
Advertisement
AM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीत

PSU Bank समेत इन तीन दमदार स्टॉक्स पर BUY की सलाह, दिए गए ₹1,950 तक के टारगेट

Advertisement

Stocks to Buy: स्मॉलकैप इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ जबकि मिडकैप इंडेक्स लगभग सपाट रहा। इससे पता चलता है कि निवेशकों की रुचि अभी भी छोटे और मझोले शेयरों में बनी हुई है।

Last Updated- May 29, 2025 | 8:33 AM IST
Stocks to Buy

बुधवार को शेयर बाजार में ज्यादा हलचल नहीं दिखी। निफ्टी दिनभर एक सीमित दायरे में ही घूमता रहा और आखिर में 24,752.45 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में थोड़ी स्थिरता आई, लेकिन कोई बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला। जहां बड़ी कंपनियों के शेयर (फ्रंटलाइन इंडेक्स) में कमजोरी दिखी, वहीं छोटे और मझोले शेयरों में खरीदारी जारी रही। स्मॉलकैप इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ जबकि मिडकैप इंडेक्स लगभग सपाट रहा। इससे पता चलता है कि निवेशकों की रुचि अभी भी छोटे और मझोले शेयरों में बनी हुई है।

FII की अनिश्चितता से बाजार में बढ़ी हलचल

हालांकि ग्लोबल संकेत अच्छे हैं और घरेलू माहौल भी सकारात्मक है, लेकिन विदेशी निवेशकों (FII) की अनिश्चितता बाजार को दबाव में ला रही है। इसकी वजह से बाजार में हाल ही में उतार-चढ़ाव बढ़ा है। तकनीकी नज़रिए से देखा जाए तो निफ्टी अभी 24,400 से 25,200 के बीच के दायरे में है। जब तक ये इस दायरे से बाहर नहीं निकलता, कोई साफ दिशा नहीं मिलेगी। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस दौरान जिन सेक्टर्स और स्टॉक्स में खरीदारी दिख रही है, उन पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें…Stock Market Today: एशियाई बाजारों में तेजी, गिफ्ट निफ्टी से मजबूत संकेत; आज बाजार में आएगी तेजी?

आज के 3 एक्सपर्ट पिक्स – अजीत मिश्रा की राय

1. केनरा बैंक

LTP: ₹110.94 | खरीदें | टारगेट: ₹118 | स्टॉपलॉस: ₹106

सरकारी बैंकों में फिर से खरीदारी दिखने लगी है और उनमें केनरा बैंक सबसे आगे है। स्टॉक ने हाल ही में ‘इनवर्टेड हेड एंड शोल्डर’ पैटर्न से ब्रेकआउट किया है, जो ट्रेंड में बदलाव का संकेत है। लगातार ऊपर चढ़ते भाव और मजबूत चार्ट पैटर्न को देखते हुए इसमें और तेजी की संभावना है। इस दायरे में इसे खरीदा जा सकता है।

2. हडको (HUDCO)

LTP: ₹237.24 | खरीदें | टारगेट: ₹256 | स्टॉपलॉस: ₹228

HUDCO के शेयर ने कई महीनों की गिरती ट्रेंडलाइन को पार कर लिया है, जिससे संकेत मिल रहा है कि करेक्शन अब खत्म हो गया है। स्टॉक ने एक मजबूत सपोर्ट लेवल पर नया बायिंग पॉइंट बनाया है और ‘इनवर्टेड हेड एंड शोल्डर’ पैटर्न भी बना है। ये सब मिलकर इस स्टॉक में मजबूती की ओर इशारा कर रहे हैं।

3. SBI लाइफ

LTP: ₹1,807.40 | खरीदें | टारगेट: ₹1,950 | स्टॉपलॉस: ₹1,740

SBI Life के शेयर ने हाल ही में कंसोलिडेशन से ब्रेकआउट किया और अच्छा उछाल दिखाया। उसके बाद भाव एक छोटे रेंज में ट्रेड कर रहे थे, जिससे ‘पेनेंट’ पैटर्न बना। अब इसने फिर से ब्रेकआउट दिया है, जिससे संकेत मिल रहा है कि अपट्रेंड जारी रहेगा। मौजूदा भाव पर इसमें खरीदारी की जा सकती है।

(डिस्क्लेमर: इसमें लेख में बताए गए स्टॉक पिक Religare Broking Limited में SVP-Research अजीत मिश्रा की अपनी राय है)

Advertisement
First Published - May 29, 2025 | 8:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement