facebookmetapixel
Advertisement
भारत और UAE के बीच 6 ऐतिहासिक समझौते; अबू धाबी में PM मोदी की यात्रा के दौरान रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र पर बड़ा फैसलापश्चिम एशिया संकट का असर: चार साल में पहली बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, CNG भी हुई महंगीतेल की बढ़ती कीमतों और कमजोर रुपये से शेयर बाजार बेदम; सेंसेक्स-निफ्टी में साप्ताहिक गिरावटApple पर CCI कसेगा शिकंजा, वैश्विक टर्नओवर के बजाय अब भारत के राजस्व पर मांगा जवाबरिकॉर्ड निचले स्तर पर रुपया: ₹96.14 तक लुढ़का, क्या ₹100 प्रति डॉलर तक गिर जाएगा?IMD का पूर्वानुमान: केरल में जल्दी आएगा मॉनसून, लेकिन अल नीनो के कारण सामान्य से कम बारिश की आशंकानीट परीक्षा में बड़ा बदलाव: अगले साल से ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलानरक्षा क्षेत्र का नया हब बनेगा आंध्र प्रदेश, सत्य साईं जिले में रखी गई स्टेल्थ फाइटर जेट परियोजना की नींवभोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला, परिसर को बताया देवी सरस्वती का मंदिरनई दिल्ली में ब्रिक्स बैठक में पश्चिम एशिया संघर्ष पर नहीं बनी सहमति, बिना संयुक्त विज्ञप्ति के समाप्त हुई चर्चा

Paytm Share: वन97 कम्युनिकेशंस के शेयरों में जबरदस्त गिरावट, लगा लोअर सर्किट

Advertisement

One97 Communications के चेयरमैन एवं COO भावेश गुप्ता के इस्तीफा देने के बाद शेयरों में गिरावट आई है।

Last Updated- May 06, 2024 | 3:57 PM IST
Paytm

भारत की फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications Ltd) के शेयरों में आज जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलते ही इसके शेयर 3 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए। इसके शेयर इस समय 20 अक्टूबर 2023 के 998.30 रुपये के उच्चतम स्तर के मुकाबले 50 फीसदी से भी ज्यादा गिर चुके हैं।

12:09 बजे NSE पर कंपनी के शेयर 4.87 फीसदी की गिरावट के साथ 351.90 पर ट्रेड करते देखे गए, जबकि BSE पर इसी समय 4.92 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। BSE पर फिनटेक फर्म के शेयर 352 रुपये पर ट्रेड करते देखे गए।

लगा लोअर सर्किट

इंट्रा डे ट्रेड के दौरान BSE पर 4.99 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया। NSE पर ये 5 फीसदी तक गिरकर 351.40 के लो लेवल पर आ गए थे।

पेटीएम की पेरेंट कंपनी के शेयर आज 358.95 रुपये पर ओपन हुए थे, जबकि पिछले कारोबारी दिन 370.20 रुपये पर बंद हुए थे। इंट्रा डे ट्रेड के दौरान भी इसके शेयर 358.95 रुपये के हाई लेवल तक ही जा सके।

क्यों गिरे शेयर

माना जा रहा है कि कंपनी के चेयरमैन एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (Chief Operating Officer-COO) भावेश गुप्ता के इस्तीफा देने के बाद शेयरों में गिरावट आई है। 4 मई को एक आधिकारिक बयान में गुप्ता के इस्तीफा देने की जानकारी दी गई थी। वह 31 मई के बाद कंपनी से अलग हो जाएंगे।

बता दें कि गुप्ता वन97 कम्युनिकेशंस में लोन बिजनेस, ऑनलाइन और ऑफलाइन पेमेंट का संचालन कर रहे थे। RBI की तरफ से पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगे बैन के बाद उनके नेतृक्व वाले वर्टिकर पर नेगेटिव असर देखने को मिला। एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि भावेश गुप्ता 31 मई 2024 से कंपनी में CEO ऑफिस के लिए एडवाइजर का काम करेंगे और उनका सपोर्ट जारी रहेगा।

Advertisement
First Published - May 6, 2024 | 12:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement