facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

ONGC Q1 results: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर, मुनाफा 10% घटकर ₹8,024 करोड़

Advertisement

ONGC Q1 Results: ओएनजीसी ने एक्सचेंज फाईलिंग में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 8,024 करोड़ रुपये का नेट लाभ दर्ज किया।

Last Updated- August 13, 2025 | 2:22 PM IST
ONGC q1 results

ONGC Q1 results: सरकारी पीएसयू कंपनी ऑइल एन्ड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने बुधवार को 30 जून 2025 को समाप्त तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका मुनाफा 10 फीसदी घट गया। तेल की कम कीमतें और पुराने तेल क्षेत्रों से सुस्त उत्पादन के चलते कंपनी का मुनाफा घटा है।

ONGC Qजबकि पिछले साल इसी अवधि में 8,938 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

कंपनी को जमीन और समुद्र तल से निकाले गए प्रत्येक बैरल कच्चे तेल की बिक्री से 67.87 डॉलर की प्राप्ति हुई। इसे रिफाइनर पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन में बदला जाता है। जबकि अप्रैल-जून 2024 में यह प्राप्ति 80.64 डॉलर प्रति बैरल थी।

नैचुरल गैस की कीमत पिछले वर्ष की 6.5 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट से मामूली रूप से बढ़कर पहली तिमाही में 6.64 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट हो गई। इसका इस्तेमाल बिजली उत्पादन, फर्टिलाइजर उत्पादन या सीएनजी और पाइप्ड रसोई गैस में बदलने के लिए किया जाता है।

यह भी पढ़ें: FMCG कंपनी देगी बोनस शेयर! ऐलान होगा इस दिन, शेयर में तेजी

ONGC Q1 Results: कंपनी ने क्या कहा?

ओएनजीसी ने कहा कि कंपनी की तरफ से खोदे गए नए कुओं से निकलने वाली गैस सरकार की और निर्धारित प्राइस, जिसे एपीएम कहा जाता है, से 20 प्रतिशत प्रीमियम के लिए पात्र है।

बयान में कहा गया, “ओएनजीसी ऐसे कुओं से उत्पादन बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। 2025-26 (वित्त वर्ष 26) की पहली तिमाही में नए कुओं से निकलने वाली गैस से राजस्व 1,703 करोड़ रुपये रहा, जो एपीएम गैस मूल्य की तुलना में 333 करोड़ रुपये अतिरिक्त रहा।”

यह भी पढ़ें: Steel Stock: पहली बार मुनाफे में आई सरकारी कंपनी, शेयर में 19% की तेजी; ₹40 से भी सस्ता है भाव

ONGC का शेयर 2% उछला

तिमाही नतीजे जारी करने के बाद ओएनजीसी के शेयर में तेजी देखी गई। कंपनी के शेयर बीएसई पर 2 फीसदी चढ़कर 239.90 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। दोपहर 2:05 बजे यह 1.53 फीसदी की बढ़त लेकर 239.10 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।

 

Advertisement
First Published - August 13, 2025 | 2:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement