facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राखHDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड

ICICI प्रूडेंशियल AMC लाएगी ₹10,000 करोड़ का IPO, सेबी के पास जमा किए ड्राफ्ट पेपर

Advertisement

कंपनी इस साल के आ​खिर में आईपीओ के साथ पूंजी बाजार में दस्तक दे सकती है। यह आईसीआईसीआई समूह का पांचवां और किसी एएमसी का भी पांचवां आईपीओ होगा।

Last Updated- July 09, 2025 | 10:57 PM IST
IPO

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) आरं​भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के साथ पूंजी बाजार में गोता लगाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने बाजार नियामक सेबी के पास अपने आईपीओ के लिए मसौदा दस्तावेज दा​खिल कर दिया है। आईपीओ का आकार 10,000 करोड़ रुपये आंका गया है। यह किसी वित्तीय सेवा फर्म द्वारा की जाने वाली बड़ी पेशकश होगी।

इस आईपीओ के तहत पूरी तरह द्वितीयक बाजार में शेयरों की बिक्री होगी। इसके तहत विदेशी साझेदार प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन होल्डिंग्स (पीसीएचएल) अपनी 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाहती है। ब्रिटेन की कंपनी की मौजूदा हिस्सेदारी 49 फीसदी है जबकि शेष 51 फीसदी हिस्सेदारी घरेलू संयुक्त उद्यम भागीदार आईसीआईसीआई बैंक के पास है।

कंपनी इस साल के आ​खिर में आईपीओ के साथ पूंजी बाजार में दस्तक दे सकती है। यह आईसीआईसीआई समूह का पांचवां और किसी एएमसी का भी पांचवां आईपीओ होगा। आईसीआईसीआई समूह के अन्य आईपीओ में आईसीआईसीआई बैंक, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज शामिल हैं। इस बीच, आईपीओ के जरिये सूचीबद्ध होने वाली अन्य एएमसी में एचडीएफसी एएमसी, निप्पॉन लाइफ इंडिया, यूटीआई एएमसी और आदित्य बिड़ला सन लाइफ शामिल हैं।

सूत्रों ने कहा कि इस आईपीओ के तहत आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी का मूल्यांकन करीब 1 लाख करोड़ रुपये आंका जा सकता है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने शेयर बिक्री को संभालने के लिए 18 निवेश बैंकों को शामिल किया है, जिनमें सिटीबैंक, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, मॉर्गन स्टैनली और गोल्डमैन सैक्स प्रमुख हैं।

Advertisement
First Published - July 9, 2025 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement