facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

₹70 के शेयर की ₹117 पर हुई तगड़ी लिस्टिंग, निवेशकों को हर लॉट पर मिला ₹9495 का मोटा मुनाफा

Advertisement

Highway Infrastructure IPO: निवेशकों को हर शेयर पर करीब 45 रुपये और हर लॉट पर 9495 रुपये का तगड़ा मुनाफा मिला है।

Last Updated- August 12, 2025 | 12:57 PM IST
Aye finance ipo

Highway Infrastructure IPO Listing: इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवेलपमेंट कंपनी हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ के शेयर मंगलवार (12 अगस्त) को शेयर बाजार में जबरदस्त एंट्री के साथ लिस्ट हो गए। हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर बीएसई (BSE) पर 117 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। यह आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 70 रुपये से 47 रुपये या 67 फीसदी ज्यादा है। एनएसई पर कंपनी के शेयरों की 115 रुपये पर लिस्टिंग हुई, जो आईपीओ प्राइस बैंड की तुलना में 45 रुपये या 64 फीसदी ज्यादा है।

इस तरह, हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ (Highway Infrastructure IPO) के निवेशकों को हर शेयर पर करीब 45 रुपये और हर लॉट पर 9495 रुपये का तगड़ा मुनाफा मिला है। हाईवे इंफ्रा आईपीओ के शेयरों की लिस्टिंग ग्रे मार्केट में उम्मीद से बेहतर रही। अनियमित बाजार में करीब 34 प्रतिशत की बढ़त का अनुमान लगाया गया था।

यह भी पढ़ें: JSW Cement IPO Allotment हुआ फाइनल! यहां चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस, GMP से क्या मिल रहा इशारा

Highway Infrastructure IPO Subscription

हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर के आईपीओ का अलॉटमेंट शुक्रवार (8 अगस्त) को फाइनल हो गया था। हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर के आईपीओ को निवेशकों से तगड़ा रिस्पांस मिला था और पब्लिक इश्यू को 300.61 गुना सब्सक्राइब किया गया था। नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के हिस्से को सबसे ज्यादा 447.32 गुना सब्सक्राइब किया गया था। जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (QIB) के हिस्से को 420.57 गुना अप्लाई किया गया था। रिटेल निवेशकों (RII) के हिस्से को 155.58 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

Highway Infrastructure IPO Details

हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर (Highway Infrastructure) का पब्लिक इश्यू 65-70 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड रखा गया था। आईपीओ का लॉट साइज 211 शेयरों का था। हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ के लिए बोली लगाने की तीन दिवसीय सदस्यता विंडो गुरुवार, 7 अगस्त को बंद हुई थी।

Advertisement
First Published - August 12, 2025 | 12:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement