facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

डेयरी कारोबार से जुड़ी BSE 500 कंपनी अपने निवेशकों को देगी 600% का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट का किया ऐलान

Advertisement

कंपनी के शेयरों ने शुक्रवार को BSE पर हल्की बढ़त के साथ कारोबार खत्म किया। कंपनी के शेयर 952 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव 945.55 रुपये से 6.45 रुपये अधिक है।

Last Updated- July 19, 2025 | 8:24 PM IST
Stocks to Buy today
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

डेयरी कारोबार से जुड़ी BSE 500 कंपनी हटसन एग्रो प्रोडक्ट्स ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने शुक्रवार, 18 जुलाई को अपनी तिमाही नतीजों के साथ 600 फीसदी अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की। इसका मतलब है कि 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। कंपनी ने इस वित्त वर्ष 2025-26 के लिए यह पहला अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। हटसन एग्रो ने अपने शेयरधारकों को इस डिविडेंड का लाभ देने के लिए कुछ अहम तारीखों का भी ऐलान किया है। कंपनी ने 24 जुलाई 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की है। यानी, जिन शेयरधारकों के पास इस तारीख तक कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही, कंपनी ने कहा है कि डिविडेंड का भुगतान 16 अगस्त 2025 तक कर दिया जाएगा।

Also Read: रिटेल निवेशकों के लिए सुनहरा मौका! अगले हफ्ते ये कंपनियां करने जा रही हैं स्टॉक स्प्लिट, जानें क्या है रिकॉर्ड डेट

शेयर बाजार में हटसन का हाल

हटसन एग्रो के शेयरों ने शुक्रवार को BSE पर हल्की बढ़त के साथ कारोबार खत्म किया। कंपनी के शेयर 952 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव 945.55 रुपये से 6.45 रुपये यानी 0.68 फीसदी अधिक है। दिन के कारोबार में शेयर की कीमत 941.40 रुपये के निचले स्तर से लेकर 964.65 रुपये के ऊपरी स्तर तक रही। हालांकि, बीते एक साल में हटसन के शेयरों में 23.11 फीसदी की गिरावट देखी गई है, जबकि इस दौरान सेंसेक्स में 0.51 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। बीते एक हफ्ते में शेयर ने 0.54 फीसदी की मामूली बढ़त हासिल की, लेकिन दो हफ्तों में इसमें 0.10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

कंपनी ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, “बोर्ड ने 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 6 रुपये यानी 600 फीसदी का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।”

एक्सपर्ट के मुताबिक, कंपनी का यह कदम शेयरधारकों के बीच कंपनी के प्रति विश्वास को और मजबूत करने की दिशा में देखा जा रहा है। कंपनी का यह डिविडेंड ऐलान न सिर्फ शेयरधारकों के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह डेयरी सेक्टर में उसकी मजबूत स्थिति को भी दर्शाता है।

Advertisement
First Published - July 19, 2025 | 8:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement