facebookmetapixel
Advertisement
Lohia Corp IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला इश्यू, पैसा लगाएं या नहीं? जानें GMP, प्राइस बैंड और एक्सपर्ट की रायIndo-MIM IPO: ₹3,812 करोड़ का IPO खुला, एंकर निवेशकों ने लगाया ₹1,141 करोड़ का दांव; जानें निवेश करें या नहींकार लोन दरें 7.35% से शुरू: भारत के टॉप बैंकों में EMI की तुलनाDr Reddy’s Share Price: Q1 नतीजों के बाद 9% टूटा शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा; ब्रोकरेज की क्या है राय?IndusInd Bank पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा? Q1 के बाद स्टॉक पर क्या हो निवेश की स्ट्रैटेजीNCDEX के जरिए म्युचुअल फंड में हो सकेगा ट्रांजैक्शन, 29 जुलाई को शुरू होगा प्लेटफॉर्मबाजार में गिरावट के बीच एक्सपर्ट की पसंद बने ये 3 शेयर, जानें टारगेट और स्टॉप लॉसEternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भाव

5 साल में 8006% का रिटर्न! यह स्मॉल कैप स्टॉक्स देने जा रही है बोनस और स्टॉक स्प्लिट का डबल फायदा

Advertisement

कंपनी ने 2:1 बोनस और 1:5 स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है, जिससे निवेशकों को शेयर सस्ते दामों पर मिलेंगे और निवेश का मौका बढ़ेगा।

Last Updated- July 26, 2025 | 7:42 PM IST
stock market
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

पिछले पांच सालों में निवेशकों को हैरान कर देने वाली तेजी दिखाने वाले स्मॉल कैप शेयर GTV Engineering अब पहली बार और भी सस्ता होने जा रहा है। कंपनी ने हाल ही में बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है, जिसके चलते यह शेयर निवेशकों के लिए और अधिक किफायती बन जाएगा।

बीते पांच सालों में इस शेयर ने लगभग 8006 फीसदी की जबरदस्त बढ़त दर्ज की है। इसके साथ ही हाल की तेजी पर नजर डालें तो पिछले एक हफ्ते में भी इसमें 11 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। BSE एनालिटिक्स के मुताबिक, यह तेजी बोनस इश्यू की घोषणा के बाद से देखी गई है।

बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट से निवेशकों को फायदा

कंपनी ने बताया कि वह 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी। यानी जिन निवेशकों के पास एक शेयर है, उन्हें दो अतिरिक्त शेयर मिलेंगे। यह बोनस कंपनी के फ्री रिजर्व्स को कैपिटलाइज करके जारी किया जाएगा।

साथ ही GTV Engineering ने अपने शेयरों को 1:5 के अनुपात में विभाजित (स्टॉक स्प्लिट) करने का फैसला भी किया है। इसका मतलब यह है कि 10 रुपये की फेस वैल्यू वाला एक शेयर अब 2 रुपये के पांच शेयरों में बदल जाएगा। यह फैसला कंपनी की बोर्ड मीटिंग में लिया गया, जिसे शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के लिए पोस्टल बैलट के जरिए लागू किया जाएगा।

Also Read: Dividend Stocks: अगले हफ्ते 100 से अधिक कंपनियां देंगी डिविडेंड, निवेशकों की बल्ले-बल्ले! देखें पूरी लिस्ट

बोनस और स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट 28 जुलाई तय की गई है, यानी जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक कंपनी के शेयर होंगे, वे इस कॉरपोरेट ऐक्शन का लाभ उठा पाएंगे।

शेयर की कीमत में मामूली गिरावट, लेकिन वॉल्यूम स्थिर

शुक्रवार, 25 जुलाई को GTV Engineering का शेयर लाल निशान में बंद हुआ। BSE पर यह शेयर 1386.20 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले दिन के मुकाबले 28.25 रुपये या 2 फीसदी कम है। हालांकि, ट्रेडिंग वॉल्यूम की बात करें तो कुल 8,713 शेयरों की खरीद-बिक्री हुई, जो पिछले दो हफ्तों के औसत 0.17 लाख शेयरों के आंकड़े से थोड़ा कम है।

इस दिन स्टॉक ने 1386.20 रुपये का लो और हाई दोनों बनाया, यानी पूरा दिन यह एक ही दाम पर ट्रेड हुआ। फिलहाल GTV Engineering का मार्केट कैप 433.03 रुपये करोड़ है। अब जब कंपनी स्टॉक स्प्लिट और बोनस के जरिए शेयर को निवेश के लिहाज से और आसान बना रही है, तो निवेशकों की नजरें इसके आने वाले कारोबारी ट्रेंड पर टिकी रहेंगी।

Advertisement
First Published - July 26, 2025 | 7:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement