facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायत

बाजार में गिरावट के बावजूद नई ऊंचाई पर पंहुचा ये लार्जकैप Stock, एक महीने में 20% चढ़ा; मार्केट कैप में भी इजाफा

Advertisement

पिछले एक महीने में बजाज फाइनेंस ने बेंचमार्क इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट के मुकाबले 20 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया है।

Last Updated- February 27, 2025 | 1:47 PM IST
stock to buy

Stock Market: शेयर बाजार में गुरुवार के इंट्रा-डे कारोबार में बीएसई पर 3 फीसदी की बढ़त के साथ बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयर 8,736 रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गए। नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) का स्टॉक 6 फरवरी, 2025 को 8,655.20 रुपये के अपने पिछले हाई लेवल को पार कर गया।

बजाज फाइनेंस का शेयर दोपहर 12:26 बजे 2 प्रतिशत बढ़कर 8,690 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जबकि बीएसई सेंसेक्स 74,605 ​​पर सपाट स्तर पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक महीने में बजाज फाइनेंस ने बेंचमार्क इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट के मुकाबले 20 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया है।

स्टॉक प्राइस में तेज वृद्धि से बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 5.39 लाख करोड़ रुपये हो गया है। साथ ही फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के 5.27 लाख करोड़ रुपये के एमकैप से आगे बढ़ गया है।

Also Read: Nvidia Q4 Results

बजाज फाइनेंस के शेयर में तेजी की वजह?

बता दें कि बजट 2025 में इनकम टैक्स छूट स्लैब में वृद्धि से शेयर को फायदा मिला है। पिछले एक महीने में बजाज फाइनेंस का बेहतर प्रदर्शन तब शुरू हुआ जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट 2025 भाषण में नई कर व्यवस्था के तहत आयकर छूट सीमा को बढ़ाकर 12 लाख रुपये प्रति वर्ष करने के निर्णय की घोषणा की। विश्लेषकों का कहा कि इनकम टैक्स छूट में इस बदलाव से खर्च लायक आय बढ़ने, खपत बढ़ने की उम्मीद है।

कैसे रहे बजाज फाइनेंस के Q3 नतीजे?

नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) ने 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में 4,308 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 18% ज्यादा है।

बजाज फाइनेंस की शुद्ध ब्याज आय (NII) तीसरी तिमाही में साल दर साल (YoY) 23 प्रतिशत बढ़कर 9,382 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 7,655 करोड़ रुपये थी। इस मजबूत प्रदर्शन के पीछे कंपनी के प्रबंधनाधीन संपत्तियों (AUM) में 28 प्रतिशत की वृद्धि रही, जो 31 दिसंबर 2024 तक 3.98 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 3.11 लाख करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - February 27, 2025 | 1:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement